{"_id":"59130ea54f1c1baa7c852e51","slug":"community-center-will-be-built-more-than-one-acre-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनेगा कम्युनिटी सेंटर, मोहाली को भी होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनेगा कम्युनिटी सेंटर, मोहाली को भी होगा फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
पहला कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होगा सेक्टर-56 में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 की लंबे समय से चली आ रही मांग बुधवार को पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है। यहां पर 1.1 एकड़ जमीन पर नया कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करने का काम शुरू हो गया है जिसका शिलान्यस सेक्टर-15 के ओल्ड एज होम की सबसे बुजुर्ग महिला विद्या देवी (92) से करवाया गया जबकि भूमि पूजन के लिए हवन का भी आयोजन किया गया। चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा का दावा है कि अगले साल के सितंबर माह में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा जिसमे सभी आधुनिक सुविधाएं होगी। इस कम्युनिटी सेंटर का फायदा मोहाली वालों को भी मिलेगा क्योंकि सेक्टर-56 के साथ मोहाली के फेज-6 की सीमा लगती है।
वार्ड पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कैंथ का कहना है कि 15 साल से लोग यहां पर कम्युनिटी सेंटर की मांग कर रहे थे उनका कहना है कि अभ तक यहां के लोगों को अपने आयोजन और शादी पर्व करने के लिए दूसरे सेक्टरों के कम्युनिटी सेंटर में जाना पड़ता है लेकिन अब अगले साल इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। एक करोड़ 60 लाख रुपये के खर्चे से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होगा इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर आशा जसवाल, चीफ इंजीनियन एनपी शर्मा के अलावा कई पार्षदों ने भाग लिया।
मेयर ने नहीं होने दिया ज्यादा खर्चा
मेयर ने उद्घाटन और शिलान्यस समारोह पर एक लाख से ज्यादा खर्च करने पर पाबंदी लगा दी है ऐसे में सेक्टर-56 में हुए शिलान्यस के समारोह में 25 हजार रुपये का ही खर्चा किया गया है। आने वाले लोगों को लस्सी और चाय ही पिलाई गई है।