फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Community center will be built More than one acre of land

एक एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनेगा कम्युनिटी सेंटर, मोहाली को भी होगा फायदा

Thu, 11 May 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Community center will be built More than one acre of land
पहला कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होगा सेक्टर-56 में
सेक्टर-56 की लंबे समय से चली आ रही मांग बुधवार को पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है। यहां पर 1.1 एकड़ जमीन पर नया कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करने का काम शुरू हो गया है जिसका शिलान्यस सेक्टर-15 के ओल्ड एज होम की सबसे बुजुर्ग महिला विद्या देवी (92) से करवाया गया जबकि भूमि पूजन के लिए हवन का भी आयोजन किया गया। चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा का दावा है कि अगले साल के सितंबर माह में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा जिसमे सभी आधुनिक सुविधाएं होगी। इस कम्युनिटी सेंटर का फायदा मोहाली वालों को भी मिलेगा क्योंकि सेक्टर-56 के साथ मोहाली के फेज-6 की सीमा लगती है।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कैंथ का कहना है कि 15 साल से लोग यहां पर कम्युनिटी सेंटर की मांग कर रहे थे उनका कहना है कि अभ तक यहां के लोगों को अपने आयोजन और शादी पर्व करने के लिए दूसरे सेक्टरों के कम्युनिटी सेंटर में जाना पड़ता है लेकिन अब अगले साल इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। एक करोड़ 60 लाख रुपये के खर्चे से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होगा इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर आशा जसवाल, चीफ इंजीनियन एनपी शर्मा के अलावा कई पार्षदों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मेयर ने नहीं होने दिया ज्यादा खर्चा
मेयर ने उद्घाटन और शिलान्यस समारोह पर एक लाख से ज्यादा खर्च करने पर पाबंदी लगा दी है ऐसे में सेक्टर-56 में हुए शिलान्यस के समारोह में 25 हजार रुपये का ही खर्चा किया गया है। आने वाले लोगों को लस्सी और चाय ही पिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed