फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Committee constituted for Rewari AIIMS

रेवाड़ी एम्स की राह में खड़ी हुई बाधा, अड़चन दूर करने के लिए कमेटी गठित, सोमवार को देगी रिपोर्ट

Sat, 22 Jun 2019 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Committee constituted for Rewari AIIMS
एम्स - फोटो : फाइल फोटो

रेवाड़ी के मनेठी एम्स निर्माण में वन सलाहकार समिति की नामंजूरी के बाद रेवाड़ी से लेकर चंडीगढ़ और दिल्ली तक हलचल बढ़ गई है। शुक्रवार को जिला उपायुक्त ने अड़चन को दूर करने के लिए एडीसी, जिला वन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ घंटों बैठक करने के बाद एक कमेटी का गठन किया। अड़चन को दूर किस तरह किया जाए, इस पर कमेटी सोमवार को अपनी रिपोर्ट देगी। डीसी कमेटी को लीड करेंगे। 

विज्ञापन


इधर एम्स संघर्ष समिति ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत से बात कर मसले का जल्द समाधान कराने की बात की है। बताया जा राह है कि राव इंद्रजीत ने एम्स मसले पर गृहमंत्री और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से भी बात की है। वहीं संघर्ष समिति ने 23 जून को एक महापंचायत भी बुलाई है। महापंचायत में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


रेवाड़ी के बावल में वर्ष 2015 में सीएम मनोहर लाल ने सांसद राव इंद्रजीत की मौजूदगी में मनेठी में एम्स निर्माण की घोषणा की थी। पंचायत ने एम्स के लिए 200 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन सितंबर 2018 को रेवाड़ी मैसानी बैराज पर आए सीएम ने यह एम्स की घोषणा के अति उत्साह में की गई घोषणा बताकर निर्माण की संभावनाओं को लगभग समाप्त कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 2 अक्तूबर 2018 को मनेठी निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे। 127 दिन चले धरने व लोकसभा चुनाव को देखते हुए एम्स निर्माण को फरवरी में आए अंतरिम बजट में शामिल कर लिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से अड़चन खड़ी हो गई थी। 

अरावली में निर्माण की अनुमति मिली तो पहला होगा केस
वन विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से शुरुआती समय ही अरावली लैंड बताकर निर्माण नहीं होने की रिपोर्ट दी थी। इस तरह के मामले पहले भी सुप्रीम कोर्ट में जा चुके हैं। लेकिन सरकार ने अरावली मे निर्माण की अनुमति नहीं दी। बता दें कि प्रदेश के 6 जिलों में अरावली प्लांटेशन स्कीम के तहत पंचायती मिल्कियत की जमीन है। कहीं पर भी निर्माण की मंजूरी नहीं मिल पाई है।  

पूर्व निर्धारित साइट की अड़चनों को दूर करने के प्रयास: डीसी
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि आज संबधित विभागों के सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। जमीन के पूरे रिकॉड की जांच की गई है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। सोमवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। हमारा प्रयास पूर्व निर्धारित साइट पर आई अड़चनों को दूर करने का है। इस पर हम काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed