फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commission making inquiry into false cases registered in Akali dal term

अकाली राज में दर्ज झूठे मामलों की जांच को बना आयोग, दस साल में दर्ज FIR की होगी जांच

Thu, 06 Apr 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Apr 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
 Commission making inquiry into false cases registered in Akali dal term
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
पंजाब की कांग्रेस सरकार ने अपने एक और चुनावी वादे पर बुधवार को अमल शुरू कर दिया है। सरकार ने अकाली-भाजपा शासनकाल में दर्ज हुए झूठे मामलों की जांच को आयोग गठित किया है। इसके प्रमुख पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज मेहताब सिंह गिल होंगे। दो सदस्यीय आयोग के दूसरे सदस्य पूर्व जिला व सेशन जज बीएस मेहंदीरत्ता होंगे। यह आयोग अकाली-भाजपा के दस साल के शासनकाल में दर्ज की गई झूठी एफआईआर की जांच करेगा।
विज्ञापन


गृह मामले और न्याय विभाग ने बुधवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह आयोग कमीशन ऑफ इन्क्वायरी एक्ट 1952 के तहत गठित किया गया है। आयोग उन मामलों की जांच करेगा, जहां लोगों को कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसा कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। राज्य भर में पिछले दस साल के दौरान ऐसे मामलों की पड़ताल के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को देगा। साथ ही यह सुझाव भी देगा कि भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए क्या किया जाए। आयोग का कार्यकाल फिलहाल छह माह रखा गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सरकार इसे बढ़ा सकती है। 
विज्ञापन


झूठे मामलों की जांच को आयोग गठित करने का फैसला कैप्टन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया था। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से वादा किया था कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सभी झूठे मामलों की जांच की जाएगी, पीड़ितों को इंसाफ दिलाया जाएगा। ऐसे झूठे परचे दर्ज करने वालों को सजा दिलाई जाएगी। सीएम के पास शिअद-भाजपा नेताओं की ओर से पुलिस की मदद से दर्ज कराए गए झूठे मामलों के संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें भी आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed