मशहूर कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने थाम लिया 'आप' का दामन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में राजनीतिक दलों के लिए बड़ा झटका। मशहूर कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
उन्होंने आज चंडीगढ़ में संजय सिंह की मौजूदगी में आप की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी का कुनबा और बढ़ गया, जबकि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं।
ऐसे में पंजाब में आप की यह बड़ी उपलब्धि विरोधियों की चिंता बढ़ा सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले कॉमेडियम भगवंत मान ने आप का दामन थामा था और वे संगरूर से आप के सांसद हैं।
पहले ही दे दिए थे राजनीति में आने के संकेत
वहीं, दूसरी ओर कुछ दिन पहले घुग्गी ने कहा कि राजनीति में उनकी रुचि नहीं है, लेकिन अगर लोग उन्हें यहां देखना चाहते हैं तो वे इस बारे में जरूर विचार करेंगे।
उन्होंने कहा था कि देश सेवा करने का मौका मिलेगा तो वे राजनीति में जरूर आएंगे और इस पर अमल करते हुए उन्होंने आप में जाने का ऐलान कर दिया।
गुरप्रीत के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब में आप प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि आप पंजाब में खुद को मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में घुग्गी का पार्टी में आना अच्छी बात है और पार्टी के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।