{"_id":"635b7159d479363869539b89","slug":"combined-eligibility-test-will-be-held-on-november-5-and-6-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: 5 और 6 नवंबर को होगी संयुक्त पात्रता परीक्षा, आधार कार्ड होगा जरूरी, चेहरा मिलने पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: 5 और 6 नवंबर को होगी संयुक्त पात्रता परीक्षा, आधार कार्ड होगा जरूरी, चेहरा मिलने पर मिलेगा प्रवेश
Fri, 28 Oct 2022 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:36 AM IST
सार
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सीईटी के टलने की अफवाहें चल रही थी। वहीं अभ्यर्थी भी हरियाणा सरकार से बार बार मांग कर रहे थे कि सीईटी को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की जाए। शंकाओं को दूर करते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन
HSSC
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साफ कर दिया है कि संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) की परीक्षा 5 और 6 नवंबर को ही होगी। दो सत्रों में होने वाली इस परीक्षा के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक रूप से नोटिस जारी किया है। परीक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड साथ लाना होगा। साथ ही चेहरा मिलान के बाद ही परीक्षा में प्रवेश हो सकेगा। विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण के साथ पहले ही आयोग ने अनुबंध कर रखा है। इसी आधार पर फर्जीवाड़ा रोका जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के 17 जिलों और चंडीगढ़ में कुल 1262 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। झज्जर, रोहतक, नूंह, चरखी दादरी, जींद में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। आयोग और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा से सप्ताह पहले रोल नंबर डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सीईटी के टलने की अफवाहें चल रही थी। वहीं अभ्यर्थी भी हरियाणा सरकार से बार बार मांग कर रहे थे कि सीईटी को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की जाए। शंकाओं को दूर करते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि परीक्षा 5 और 6 नवंबर को ही होगी, अभ्यर्थी किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन