{"_id":"3be8eeec0b992d635a426ac7d7058035","slug":"colony-removal-campaign-in-chandigarh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियां हटेंगी चंडीगढ़ में, मुसीबत मोहाली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियां हटेंगी चंडीगढ़ में, मुसीबत मोहाली में
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 10 May 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने शनिवार को चंडीगढ़ से कॉलोनियों हटाने का फैसला लिया है। परंतु प्रशासन की ड्राइव शुरू होने से पहले ही शुक्रवार को कई लोग अपना सामान लेकर शहर में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
जैसे ही इस बारे में गमाडा अधिकारियों को सूचना मिली। तुरंत चंडीगढ़ सीमा एवं विभिन्न कॉलोनियों के प्रवेश द्वारों पर अधिकारियों की टीमें सिक्योरिटी सहित पहुंच गई। इसके बाद लोगों को कॉलानियों में जाने से रोक दिया। इस दौरान टीमों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी शहर से सटी सेक्टर-53 की कॉलोनी से काफी लोग शुक्रवार को अपना सामान लेकर शहर में प्रवेश कर गए। जैसे ही इसकी सूचना गमाडा तक पहुंची। गमाडा के अधिकारी हरकत में आ गए। तुरंत जेसीबी एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ अधिकारियों की टीम कॉलोनियों के पास भेज दी।
विज्ञापन
इस दौरान काफी संख्या में गाड़ियों में सामान लेकर कॉलोनी में घुसते लोगों को रोका गया। लोगों के आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। गमाडा अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ से आने वाले कॉलोनियों में नहीं बसने दिया जाएगा।
पहले ही शहर की कॉलोनियां प्रशासन के लिए सिरदर्द बनी हुई है। ऐसे में इनसे और बोझ पड़ेगा। गौरतलब है कि इससे पहले जब पांच नंबर कॉलोनी हटाई गई थी। तो उस समय प्रशासन ने शहर की सीमाएं सील कर दी थी।