फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   collector rates low in mohali by administration on new year

बड़ी सौगातः मोहाली में कम हुए कलेक्टर रेट्स, अब ये होंगे

Sat, 02 Jan 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 02 Jan 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
collector rates low in mohali by administration on new year

मंदी की मार का सामना कर रहे प्रॉपर्टी बाजार में तेजी लाने के उद्देश्य से मोहाली जिला प्रशासन ने एक बार फिर कलेक्टर रेट में कटौती की है। कटौती 10 से 12 प्रतिशत तक की गई है। मोहाली के एसडीएम लखमीर सिंह ने कलेक्टररेट में कटौती करने की पुष्टि की है। मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन भी प्रशासन से लगातार मांग कर रही थी कि रेटों में कटौती की जाए।

विज्ञापन


पहले भी दो बार कम हो चुके हैं रेट
यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी अप्रैल से लेकर दिसंबर तक दो बार कलेक्टर रेट में कटौती की जा चुकी है। अप्रैल -2015 में पांच से रेजिडेंशियल व सात प्रतिशत कॉमर्शियल प्रॉपर्टी रेट के दामों में कटौती की गई थी। शनिवार से कलेक्टर रेट 20 प्रतिशत तक कम हो जाएंगे।
विज्ञापन


डीसी अजीत बालाजी जोशी शनिवार को अधिकारियों और एसोसिएशन के साथ मीटिंग के बाद इसकी अधिसूचना जारी करेंगे। सुबह 11 बजे यह मीटिंग होगी। प्रशासनिक सूत्रों केअनुसार अलग-अलग वर्ग में रेट कम होंगे। कन्वर्टेड प्लाट के रेट सबसे अधिक कम होंगे। प्रशासन यह फैसला मोहाली और पंचकूला के कलेक्टर रेट के अध्ययन केबाद ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में कई जगह कलेक्टर रेट मार्केट रेट से ज्यादा हैं। जिस कारण कई एसोसिएशन प्रशासन पर कलेक्टर रेट कम करने केलिए दबाव बना रही हैं। इससे पहले जनवरी 2015 में भी प्रापर्टी केदो वर्गों में रेट संशोधित किए जा चुके हैं। कलेक्टर रेट अधिक होने केकारण बहुत से बूथ और प्लॉट सालों से खाली पड़े हैं। जिसका नुकसान हर साल प्रशासन को राजस्व घाटे केरूप में उठाना पड़ रहा है।


इंडस्ट्रियल एरिया में कई प्लॉट लौटाए जा चुके हैं। 2009 से कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल किसी तरह की भी प्रापर्टी की ऑक्शन नहीं हुई है। प्रशासन ने अगस्त 2013 में कलेक्टर रेट सीधा दोगुणा बढ़ा दिए थे। इस फैसले का जमकर विरोध भी हुआ। लेकिन प्रशासन अपने फैसले पर अटल रहा।

कॉमर्शियल
फेज-1 से नौ-25000
ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल-4000
दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल-3500
5वीं व उससे ऊपर-2800
(रेट वर्ग प्रति गज)

रिहायशी

फेज-1 से नौ तक-15000
ग्राउंड, पहली दूसरी मंजिल-2500
(रेट वर्ग प्रति गज)

फ्लेट का रेट

तीसरी, चौथी 5वीं मंजिल-2200
5वीं मंजिल से ऊपर-2000
(रेट वर्ग प्रति फुट)

रिहायशी-------------पुराना-------रेटनया रेट
------------------प्रति वर्ग गज----प्रति वर्ग गज
सेक्टर-48, 48सी-----22000-------21000
सेक्टर-53 से 57------22000-------20000
सेक्टर-59 फेज-4 व 5--22000------20000
60, फेज-3बी1, 3बी2---24000------22000
सेक्टर-61 फेज-7------24000-------22000
सेक्टर-63 फेज-नौ-----22000--------21000
सेक्टर-64 फेज-दस----23000--------21000
सेक्टर-65 फेज-11-----23000-------21000
सेक्टर-66 से 68------24000-------20000
सेक्टर-69 से 71-------24000-------22000
सेक्टर-74 ए1----------7000-------16000
सेक्टर-76 से 80-------21000------19000
सेक्टर-85 से 89-------15000------14000
सेक्टर-90, 91---------15000------14000
सेक्टर-92 से 104------14000------13000
सेक्टर-104 से बाद-------13000-----12000
सेक्टर-122 39 वेस्ट------11000-----10000
ब्लॉक मार्केट मैटीरियल-----100000---30000

कॉमर्शियल रेट्स
सेक्टर-53 से 56--------115000-----100000
सेक्टर-57 से 59--------115000-----100000
सेक्टर-60 से 61--------120000-----110000
सेक्टर-63 से 69---------115000----100000
सेक्टर-70---------------120000-----110000
सेक्टर-66ए-------------80000-------50000
सेक्टर-71 से 92 तक-----80000-------50000
सेक्टर-82ए, 83ए---------50000-------45000
88 व 89
सेक्टर-92 से 104----------50000------45000
सेक्टर-104 के बाद---------70000-------45000
सेक्टर-122, 39 वेस्ट--------30000------25000

कालोनी का नाम-----------पुराना रेट--------नया रेट
--------------------------प्रति फुट--------प्रति फुट
जनता लैंड प्रमोटर-----------2000----------1800
(सेक्टर-90,91, 66ए)
टीडीआई प्राइवेट लिमिटेड------1800---------1600
(सेक्टर-117,118, 119)
कंट्री कालोनाइजर सेक्टर-------1800---------1600
(सेक्टर-80, 81)
पीएसीएल इंडिया लिमिटेड-------1800--------1600
(सेक्टर-109)
एमजीएफ सेक्टर108-----------1800--------1600
मोहाली हिल्स सेक्टर-107------1800---------1600
प्रीत लैंड प्रमोटर सेक्टर-82------1800--------1600
एमके टेक्निकल पार्क सेक्टर-113-1300--------1200
जेवीसी अपार्टमेंट्स सेक्टर-68----1300--------1200
सुखम इंफ्रास्ट्रक्टचर लिमिटेड -66-1300--------1200
यूनिटेक प्रा. लिमिटेड सेक्टर-107, 108--1700---1500
मोहाली इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
(सेक्टर-107)-----------------1700----------1500
आरकेएम हाउसिंग सेक्टर 93-----1300---------1200
आरपीएम हाइटेक सेक्टर-113-----1300---------1200
आंसल प्रो इंनफ : लिमिटेड--------1800---------1600
(सेक्टर-114)
महाकाली डिव लिमिटेड सेक्टर-109-1300-------1200
बाजवा डिव प्राइवेट लिमिटेड--------1700------1500
(सेक्टर-125)
एडब्ल्यूएचओ सेक्टर-68 से 70------2000------1800
रिशी अपार्टमेंट्स सेक्टर-70---------2000------1800
जलवायु सेक्टर-68----------------2000------1800
आईवरी टावर सेक्टर-70------------2000------1800
पंचम सोसाइटी सेक्टर-68-----------2000------1800
मोहाली कोऑपरेटिव सोसाइटी-68-----2000------1800
आर्मी फ्लैट सेक्टर-67 व 68----------2000-----1800
दर्शन विहार सेक्टर-68--------------2000------1800
मुंडी कोआपरेटिव सोसायटी सेक्टर-70-2000------1800
गोल्डन टॉवर्स सेक्टर-68------------1700-------1600
मल्टीटेक टॉवर्स ग्रुप हाउसिंग2--------2000----1800
सेक्टर-90-91

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed