फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold War for the DC Chair

चंडीगढ़ः एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग लेने के बाद अब डीसी की कुर्सी के लिए छिड़ी जंग

Thu, 28 Jun 2018 10:34 AM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jun 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Cold War for the DC Chair
डीसी कार्यालय पर पसरा सन्नाटा
डीसी अजीत बालाजी जोशी से एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट लेने के बाद सचिवालय से लेकर राजभवन तक प्रशासनिक हलचल शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले परिवर्तन हो सकते हैं। यूटी सचिवालय की नजर अब डीसी की कुर्सी पर है। डीसी का कार्यकाल दिसंबर महीने में पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने हरियाणा के मुख्य सचिव से चंडीगढ़ के डीसी के नाम का पैनल मांगा है। इसके बाद यूटी प्रशासन डीसी के नाम पर मंजूरी लेगा। सूत्रों की मानें तो सचिवालय और चंडीगढ़ प्रशासन के टकराव के चलते छह महीने पहले से ही डीसी की कुर्सी को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है।
विज्ञापन


डीसी के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का है प्रावधान
डिप्टी कमिश्नर का कार्यकाल आगामी दिसंबर महीने में पूरा हो रहा है, लेकिन यूटी प्रशासन के नियमानुसार कामकाज को देखते हुए डीसी का कार्यकाल बढ़ाए जाने का प्रावधान है। ऐसे में डीसी कार्यकाल बढ़ाने के लिए यूटी प्रशासन के साथ उच्चाधिकारियों के पास प्रस्ताव भेज सकते हैं। लिहाजा, प्रशासन के एक वर्ग ने अभी से डीसी को हटाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी कार्यालय पर पसरा सन्नाटा
डिप्टी कमिश्नर बीते सोमवार से अवकाश पर चल रहे हैं। शायद उन्हें इसकी आशंका पहले ही थी कि एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग का कार्यभार उनसे ले लिया जाएगा। पहले डीसी बुधवार तक अवकाश पर थे, लेकिन डीसी ने दो दिन और अवकाश बढ़ा लिया है। डीसी के अवकाश पर होने से उनके कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। फरियादी आ तो रहे हैं, लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।

कई महीनों से डीसी का विरोध हो रहा था
एडवाइजर की ओर से डीसी से एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर का कार्यभार लेने के साथ ही शहर में अफवाहों का बाजार गर्म है। यह भी है कि लिकर लॉबी पर नकेल कसने के चलते शराब से जुड़ा एक बड़ा वर्ग बीते कई महीनों से डीसी का विरोध कर रहा है। उसी के दबाव में डीसी को एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग से हटाया गया है। इसके अलावा शहर में सड़क और ग्रीन बेल्ट के बीच खाली पड़ी जमीन को ठेके पर देने को लेकर भी दोनों पक्षों में लंबे समय से तनातनी चल रही है।


एडवाइजर के करीबी होने का मिला लाभ
आईएएस जितेंद्र यादव को एडवाइजर का करीबी बताया जा रहा है। यही वजह रही कि अभी कुछ दिन पहले ही इन्हें डायरेक्टर टूरिज्म का कार्यभार सौंपा गया था।अब एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के कमिश्नर का काम भी उन्हें दे दिया गया है। इसके बाद यूटी के आईएएस जितेंद्र यादव का रूतबा प्रशासन स्तर पर काफी बढ़ गया है। जबकि, हरियाणा का रुतबा कम हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed