{"_id":"57110b084f1c1be10c4a6ab8","slug":"coffee-with-captain-punjab-assembly-election-captain-amrinder-singh-punjab-congress-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद कैप्टनः युवाओं के सवालों से उलझे कांग्रेस प्रधान, तीखे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉफी विद कैप्टनः युवाओं के सवालों से उलझे कांग्रेस प्रधान, तीखे जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 18 Apr 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
कॉफी विद कैप्टन में युवाओं के सवालों का जवाब देते कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉफी विद कैप्टन प्रोग्राम के लिए शुक्रवार को पटियाला पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह युवाओं के सवालों में उलझ किए, लेकिन उन्होंने तीखे जवाब दिए। स्थानीय यादविंदरा पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह से युवाओं ने स्कूलों, कालेजों में शिक्षा के गिरते स्तर, सरकारी अस्पतालों में बदहाल चिकित्सा सेवाओं, आरक्षण और रोजगार के अवसरों संबंधी सवाल पूछे। वहीं साल 2002 में कांग्रेस की सरकार दौरान चुनावी घोषणापत्र में किए कई वादे पूरा न करने के आरोप लगाते हुए कैप्टन को घेरा भी। इस मौके पर कैप्टन ने सवालों के जवाब देते हुए विरोधी पार्टियों आप और अकाली-भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली।
इस मौके पर कैप्टन ने कहा कि अगर 2017 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी, तो ऐसा नोटिफिकेशन जारी करेंगे, जिससे कोई भी एजेंसी किसानों की जमीन बेच नहीं सकेगी। साथ ही कैप्टन ने सत्ता में आने के चार हफ्तों के अंदर पंजाब को नशामुक्त करने का अपना वादा भी दोहराया।
कैप्टन ने कहा कि पंजाब पुलिस को सारा पता है कि नशे कौन लाता है और यह कहां से आते हैं, इसलिए पुलिस के सहयोग से नशों के कारोबार को खत्म किया जाएगा। शहर के विभिन्न शिक्षा संस्थानों से बड़ी गिनती में स्टूडेंट्स और अन्य युवा वर्ग काफी विद कैप्टन प्रोग्राम के लिए वाईपीएस ग्राउंड पहुंचा।
विज्ञापन
एक स्टूडेंट ने पूछा कि नौकरियां नहीं मिल रही है। ऊंची डिग्रियां पाकर भी यूथ नौकरियों के लिए सड़कों पर भटक रहा है, लेकिन बादल सरकार पैसा न होने का रोना रो रही है। कैप्टन ने जवाब में कहा कि पंजाब की वित्तीय स्थिति ठीक है। बादल सरकार जो भी काम करेगी, वह विस चुनावों के नजदीक जाकर करेगी। ताकि अपना वोट बैंक मजबूत कर सके।
सरकारी महिंदरा कालेज से मेघा ठाकुर ने पूछा कि उनका कालेज 140 साल पुराना है और नैक से ए ग्रेड भी कालेज को हासिल है। लेकिन कालेज में कांट्रैक्ट पर टीचरों की भरती करके नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जवाब में कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर ठेकेदारी सिस्टम खत्म किया जाएगा।
एक स्टूडेंट ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में इलाज महंगा है और राजिंदरा व चंडीगढ़ के पीजीआई जैसे अस्पतालों में सिफारिश के बगैर इलाज नहीं होता है। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं भी बदहाल हैं। जवाब में कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं में सुधार लाया जाएगा। शिक्षा के स्तर को भी सरकारी स्कूलों में उठाया जाएगा। जिससे गरीब वर्ग को और मार न पड़े।
एक स्टूडेंट ने आरक्षण को बंद करने संबंधी सवाल पूछा, तो जवाब में कैप्टन ने कहा कि यह नीति बंद नहीं हो सकती है। लेकिन इसमें सुधार लाया जा सकता है। जिस पर उनकी सरकार बनने पर विचार किया जाएगा। एक स्टूडेंट की ओर से दिल्ली की आप सरकार संबंधी पूछे सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार फ्लाप रही है।
इस मौके पर कैप्टन ने पंजाब व केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों का 12 हजार करोड़ का धान गोदामों में पड़ा है और 25 हजार करोड़ का बकाया केंद्र सरकार रिलीज नहीं कर रही है। जिस करके जल्द ही किसानों सड़कों पर आ जाएंगे। इस मौके पर यूथ ने कैप्टन को चुनावी घोषणापत्र के कई वादे 2002 में कांग्रेस सरकार दौरान पूरा न करने के आरोप लगाते हुए उनसे सवाल-जवाब किए। जिस पर कैप्टन घिरे नजर आए।
प्री प्लांड लगा काफी विद कैप्टन प्रोग्राम
काफी विद कैप्टन प्रोग्राम में शामिल होने वाले कई युवाओं ने इस कार्यक्रम के प्रि प्लांड होने के आरोप लगाए। नौजवानों ने आरोप लगाया कि चुनिंदा लोगों को ही सवाल पूछने का मौका दिया जा रहा था और उन्हीं को ही माइक पकड़ाया जा रहा था।
कई नौजवानों ने बार-बार खड़े होकर कैप्टन से सवाल पूछने का मौका देने की अपील की, लेकिन उनकी तरफ प्रशांत की टीम के सदस्यों ने कोई तवज्जो नहीं दी। आम स्टूडेंट्स को कैप्टन से सवाल करने का मौका ही नहीं दिया गया। जिससे वह लोग निराश होकर प्रोग्राम के बीच में ही उठ कर जा रहे थे।