{"_id":"43401d2d75c9c814da03c75b012eb811","slug":"code-of-conduct-violation-against-sad-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के अकाली नेता पर कालांवाली में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के अकाली नेता पर कालांवाली में केस
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ागुढ़ा (सिरसा)
Updated Wed, 15 Oct 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के बड़ागुढ़ा (सिरसा) के कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव झोरड़रोही में चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पंजाब के एक शिअद नेता पर रोड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी नेता अपने एक गनमैन के साथ गाड़ी में बैठकर फरार हो गया, लेकिन उसके एक गनमैन सुरेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गांव झोरड़रोही के एक मतदान केंद्र के बाहर गुरहरसहाय फिरोजपुर पंजाब निवासी अकाली दल का एक नेता अपने दो गनमैन व फारच्यूनर गाड़ी लेकर मतदाताओं से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन
जब रोड़ी थाना प्रभारी शिवनारायण गश्त के दौरान बूथ चेकिंग करने पहुंचे तो अकाली नेता वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसके एक गनमैन को पकड़ लिया है।