फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coach anil kumble speaks on ball tampering allegation on captain virat kohli

विराट कोहली पर लगे आरोपों को कोच कुंबले ने नकारा, इस तरह दी सफाई

Fri, 25 Nov 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 25 Nov 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
coach anil kumble speaks on ball tampering allegation on captain virat kohli
अनिल कुंबले और विराट कोहली
विराट कोहली पर लगे आरोपों को कोच अनिल कुंबले ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने अपना और टीम का पक्ष स्पष्ट करते हुए कई बातें कहीं। टीम इंडिया के कोच कुंबले ने ब्रिटिश मीडिया द्वारा लगाए गए गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह इस तरह की खबरों को हवा देने में विश्वास नहीं करते।
विज्ञापन


हमने कोई बॉल टैंपरिंग नहीं की है और विराट जैसा सीनियर प्लेयर तो ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकता। हमसे न तो अंपायर ने इस बारे में बात की और न ही मैच रेफरी ने। वहीं जहां तक  डुप्लेसिस की बात है तो मुझे इस बारे में ज्यादा नहीं पता लेकिन वे सीरीज में 2-0 से आगे हैं। जब आप जीत रहे होते हैं तो आप पर आरोप लगते ही  हैं। जरूरी नहीं की वे आरोप सही ही हों।
विज्ञापन


 

कोहली की गेंद पर थूक लगाने की फुटेज आई थी सामने

coach anil kumble speaks on ball tampering allegation on captain virat kohli
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले
एक ब्रिटिश टैबलॉयड ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में पहले टेस्ट के दौरान कोहली की गेंद पर थूक लगाने की फुटेज दिखाई थी। हालांकि इंग्लैंड टीम या आईसीसी के मैच रैफरी द्वारा पांच दिन की विंडो के दौरान कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई जो विश्व क्रिकेट की संचालन संस्था के नियमों के अनुसार अनिवार्य है। आईसीसी पहले ही कह चुका है कि वह नियमों के अनुसार कोई जांच नहीं कराएगा।

अनिल कुंबले ने इस मामले पर अपना और अपनी टीम का पक्ष स्पष्ट करते हुए मीडियाकर्मियों से कहा, ‘पहली बात तो मैं मीडिया में आई इस तरह की किसी भी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। जहां तक मेरा संबंध है तो न तो अंपायर और न ही मैच रेफरी हमसे इस बारे में बात करने आए। हम निश्चित रूप से इस तरह की खबरों को ज्यादा हवा भी नहीं देना चाहते हैं।’

हमारा कोई खिलाड़ी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं

coach anil kumble speaks on ball tampering allegation on captain virat kohli
कुंबले कोहली
पूर्व भारतीय स्पिनर कुंबले ने कहा कि वह ब्रिटिश मीडिया द्वारा रिपोर्ट की गई खबरों से बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘इस बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। लोग आरोप लगा सकते हैं और मीडिया में जो कुछ लिखना चाहें, लिख सकते हैं। हमारा कोई भी खिलाड़ी इस तरह की गतिविधि का हिस्सा नहीं था।

अश्विन लाजवाब, जयंत ने दिखाई परिपक्वता
स्‍पिनर अश्विन और जयंत यादव की कुंबले ने सराहना की है। कुंबले ने कहा, ‘उन्होंने (अश्विन) वेस्टइंडीज से लेकर अब तक शानदार काम किया है। जब रोहित (शर्मा) खेले थे तो हम केवल चार गेंदबाजों और छह बल्लेबाजों के साथ खेले थे। अश्विन ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी। हमें 20 विकेट हासिल करने के लिए पांचवें गेंदबाज  की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed