फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CMC Paid parking, Overcharjing, Municipal corporation chandigarh chalaned

सीएमसी पेड पार्किंग में पांच की जगह 10 रुपये किया चार्ज, चालान

Sun, 28 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
CMC Paid parking, Overcharjing, Municipal corporation chandigarh chalaned
parking sector 17 - फोटो : amar ujala
शहर की पेड पार्किंग में ओवर चार्जिंग जारी है। निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सेक्टर-17 की सीएमसी पेड पार्किंग में ओवर चार्जिंग का चालान काटा। यहां पर यूपी नंबर की गाड़ी से पांच की बजाय 10 रुपये चार्ज किए गए थे। गाड़ी चालक ने बताया कि शुक्रवार को भी उनसे दोगुना शुल्क चार्ज किया गया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान कर्मचारी बिना वर्दी के दिखे। कर्मचारियों ने चप्पल पहनी हुई थी। निगम ने इसके साथ ई-टिकटिंग की मशीन का प्रयोग न होने का भी चालान काटा। मालूम हो कि पिछले दिनों इस पेड पार्किंग में ही दमकल की गाड़ी फंस गई थी, क्योंकि पेड पार्किंग काफी अव्यवस्थित थी।
विज्ञापन


सेक्टर-26 और एलांते मॉल की पेड पार्किंग के भी चालान काटे
नगर निगम ने सेक्टर-26 और एलांते मॉल की पेड पार्किंग के चालान काटे। सेक्टर-26 की पेड पार्किंग में कर्मचारियों के पास ई-टिकटिंग मशीन थी और अंदर 50 मीटर की दूरी पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं था। वहीं, एलांते मॉल की पेड पार्किंग में कर्मचारियों के पास ई-टिकटिंग मशीन नहीं थी, इसके अलावा कर्मचारियों की वर्दी पर नेम प्लेट भी नहीं थी। पार्किंग के भीतर 50 मीटर की दूरी पर वाहनों की सुरक्षा के लिए कोई तैनात नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही है ज्वाइंट कमिश्नर की अनदेखी
पुलिस ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी द्वारा भेजे गए शिकायत पत्र की अनदेखी कर रही है। नगर निगम दो पेड पार्किंग ठेकेदारों के खिलाफ ओवर चार्जिंग करने पर मामला दर्ज करने की सिफारिश कर चुका है, लेकिन पुलिस ने एक भी मामला दर्ज नहीं किया। जबकि ज्वाइंट कमिश्नर ने सीधा एसएसपी को शिकायत भेजी है। मालूम हो कि सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट की पेड पार्किंग का अब तक सात बार ओवर चार्जिंग का चालान कट चुका है। ओवर चार्जिंग रोकने में निगम का हर प्रयास असफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed