{"_id":"58ac5d874f1c1b1053b23fe7","slug":"cm-parkash-singh-badal-on-syl-issue-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SYL को लेकर बयानबाजी तेज, बादल बोले- किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL को लेकर बयानबाजी तेज, बादल बोले- किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे नहर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
SYL को लेकर बयानबाजी तेज
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षण और सीएम प्रकाश सिंह बादल ने फिर दोहराया है कि पंजाब के पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है, क्योंकि पंजाब के किसान खुद पानी की कमी से जूझ रहे हैं। सतलुज-यमुना लिंक नहर को किसी भी कीमत पर नहीं बनने दिया जाएगा। न ही इस नहर द्वारा पंजाब के पानी की एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को दी जाएगी।
बादल ने कहा कि पंजाब के अमन व शांति की कीमत पर इस संवेदनशील मुद्दे पर नेताओं को सियासी नौटंकी करने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक वह यहां हैं, किसी को राज्य के हितों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अकाली-भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा को वचनबद्ध है। किसी को भी कानून हाथ में लेते हुए पंजाब के शांत वातावरण को खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे कोई भी ऐसा कदम उठाने से परहेज करें तो पंजाब की शांति के लिए खतरा हो।
सोमवार को ही यूएस से वापस लौटे बादल ने सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके एसवाईएल पर ताजा स्थितियों का जायजा लिया। साथ ही निर्देश दिए कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की आज्ञा न दी जाए। किसी भी अनुचित घटना से निपटने को कठोर सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग किसी से टकराव नहीं चाहते, वे केवल अपने हितों की रक्षा को वचनबद्ध हैं। यहां अधिकतर ब्लॉक में भूजल स्तर काफी नीचे जा चुका है। किसानों का भविष्य खतरे में है। पंजाब पड़ोसी राज्यों को पानी देने की स्थिति में नहीं है। पानी के एक बूंत भी एसवाईएल द्वारा बहने नहीं दी जाएगी।