{"_id":"d465b62561851141158065f7f316fab2","slug":"cm-parkash-singh-badal-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर भोला को बचाने में जुटे बाजवा : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर भोला को बचाने में जुटे बाजवा : बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 21 Jan 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग तस्कर जगदीश भोला के बयान पर ड्रग तस्करी मामले में सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस मांग को लेकर अपनी गिरी हुई साख को बचाने की कोशिश में लगी हुई है।
लोग भी कांग्रेस की खराब नीतियों से अच्छी तरह से जागरूक हैं। यह बात मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को फेज-1 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कही।
वह जिला योजना कमेटी की नवनियुक्त चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया के ताजपोशी के समागम में विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे।
कांग्रेस पार्टी द्वारा चंडीगढ़ में शुरू की गई भूख हड़ताल संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में बादल ने कहा ड्रग तस्करी मामले की जांच डीजीपी पंजाब की अगुवाई में पंजाब पुलिस द्वारा निष्पक्ष तौर की जा रही है।
विज्ञापन
इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भले ही चाहे वह कितनी बड़ी पहुंच रखता हो। सीएम ने कहा कि कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा अपने राजनीतिक संपर्क का इस्तेमाल करके ड्रग तस्कर भोला का बचाने की पूरी कोशिशें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ड्रग तस्कर भोला से बिक्रमजीत सिंह मजीठिया जैसे नेताओं के नाम बुलाकर व सीबीआई जांच की मांग करके बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाजवा को आशा है कि जांच पंजाब पुलिस के हाथ से निकल जाए। ताकि सीबीआई की जांच में वह भोला को बचाया जा सकें, परंतु ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
केजरीवाल द्वारा दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर दिए गए धरने के बारे में बादल ने बताया कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री या मंत्री को धरने में बैठना शोभा नहीं देता। लोक सभा चुनावों के बारे में बादल ने कहा कि पंजाब समेत पूरे देश में इस बार कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।