फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM manoharlal khattar overwhelms officials at karnal

सीएम का खुला दरबार : एक्शन मोड में सीएम, अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

Fri, 29 Jun 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Updated Fri, 29 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
CM manoharlal khattar overwhelms officials at karnal
सीएम मनोहर लाल
करनाल में लगे अपने तीसरे खुले दरबार में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल एक्शन मोड में दिखाई दिए। लापरवाही बरतने पर जहां उन्होंने एक पटवारी को सस्पेंड करने के आदेश तो एक बुजुर्ग महिला की पेंशन नहीं बनाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए, अगर जांच में अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसको सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं अपहरण के मामले में सीएम ने सदर थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई और पीड़ित व्यक्ति को हर हाल में न्याय दिलाने को कहा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही रोडवेज जीएम अश्वनी डोगरा को भी खूब लताड़ा। फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्रों के आधार पर दो कर्मियों के नौकरी लगने के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई लटकाने पर सीएम ने जीएम से तीखे सवाल पूछे और कहा कि जब ये जांच में दोषी साबित हो चुके हैं तो इनके खिलाफ एक्शन क्यों नहीं ले रहे हो? इस पर अधिकारी के पसीने छूटते नजर आए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा अधिकतर समस्याओं का निराकरण किया। मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में आई करीब 121 समस्याओं को सुना और अधिकारियों के सहयोग से उनका निराकरण किया। जिन समस्याओं का निराकरण मुख्यालय से होना था, वह अपने साथ ले गए। जनता दरबार के दौरान करीब 450 लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र शिकायतकर्ताओं से लिए और आश्वासन दिलाया कि आपकी हर शिकायत पर कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर हो तो क्या हुआ गरीब की बात नहीं सुनोगे क्या? 
खुले दरबार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि अफसर हो तो क्या हुआ, एक गरीब की बात नहीं सुनोगे? हमें कर्मचारियों के व्यवहार को ठीक करना आता है, हमारा कार्य जरूरतमंद की सहायता करके, उसकी आवाज को बुलंद करना है। मुख्यमंत्री ने मोदीपुर गांव के चकबंदी पटवारी प्रेम सिंह के खिलाफ रिश्वत की  शिकायत पर, उन्हें सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, तरावड़ी की रहने वाली जय देवी की पिछले एक साल से पेंशन न मिलने के कारण मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि इसकी जांच की जाए, यदि जांच में जिला समाज कल्याण अधिकारी की गलती पाई जाती है तो उसको सस्पेंड किया जाए और यदि आवेदक की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी जो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

रोडवेज जीएम को दी आखिरी चेतावनी
मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में रोडवेज में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी प्राप्त करने वाले दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर सीएम ने जमकर रोडवेज जीएम को तलाड़ा। साथ ही दस मिनट तक उस पर कई सवाल दागे। सीएम ने पूछा कि जब जांच में इनके दस्तावेज फर्जी साबित हो चुके हैं, फिर इन पर इतनी मेहरबानी क्यों है? जीएम कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। सीएम ने आदेश दिये कि कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत प्रभाव से करें।

इसी मौके पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण द्वारा रोडवेज के जीएम द्वारा आम जनता की अनदेखी करने की बात पर उन्हें अंतिम चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने जीएम रोडवेज को कहा कि ठीक काम के लिए सबकी सुनो, गलत के लिए किसी की नहीं, चाहे कोई भी हो मुख्यमंत्री ने महाप्रबंधक रोडवेज अश्विनी डोगरा को निर्देश दिये कि सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें, जो कार्य ठीक हो वहीं करें, गलत कार्य के लिए एमएलए, एमपी और अन्य किसी की भी नहीं सुननी।  

सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दास्त नहीं, अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने एक पंचायती जमीन पर कब्जा संबंधी मामले पर संज्ञान लेते हुए नीलोखेड़ी के बीडीपीओ को निर्देश दिये कि सरकारी या पंचायती जमीन पर कब्जा हो जाता है, परंतु अधिकारी देखते रहते हैं, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी जो अपने सामने पंचायती व सरकारी जमीन पर कब्जा करवाते हैं। उन्होंने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिये कि वे पहले निशानदेही करवाकर पंचायती जमीन पर हो रहे कब्जे को छुटवाएं।

श्याम नगर वासी गोपाल कृष्ण ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रीतम नगर में पार्क का कार्य जल्द शुरू करवाने तथा श्याम नगर में बरसाती सीजन के दौरान होने वाले जलभराव के स्थायी समाधान के संबंध में शिकायत मुख्यमंत्री को दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम के आयुक्त को उक्त कार्य को पूरा करवाने के निर्देश दिए।

सर, कमाई कम है, बिजली का बिल ज्यादा है, माफ करवा दो
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में एक महिला ने कहा कि सर, इतनी कमाई नहीं है और बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है, मीटर भी बंद है, बिल कम करवाया जाए। मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि महिला के बिलों का ब्याज माफ किया जाए और जो भी शेष बिल रह जाए उसकी लंबी किस्त बनाकर, उसे बिजली का कनेक्शन दिया जाए। 

अब कालरों गांव होगा घरौंडा खंड में शामिल
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में घरौंडा खंड के कालरों गांव के वासियों ने मांग की कि उनके गांव को मुनक खंड में जोड़ा गया है, जबकि यह गांव पहले घरौंडा खंड में था, मुनक खंड कालरों गांव से करीब 15 किलोमीटर है, जबकि घरौंडा खंड तीन किलो मीटर पड़ता है। मुख्यमंत्री ने घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण व कालरों वासी एवं स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र व ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि शीघ्र ही कालरों गांव को मुनक खंड से हटाकर घरौंडा खंड में जोड़ा जाएगा। 

दिव्यांग जितेंद्र का दोबारा मेडिकल करवाने के दिए मुख्यमंत्री ने निर्देश
मुख्यमंत्री ने गोंदर गांव के जितेंद्र की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ को कहा कि इसका पूरा हाथ कट चुका है और क्या चाहते हो? क्या इसका प्रतिशत 45 ही बनता है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि इसका दोबारा से मेडिकल करवाएं, ताकि जितेंद्र का मेडिकल प्रतिशत 60 प्रतिशत तक पहुंच सके और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सब्जी मंडी में रास्ता देने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सब्जी मंडी के रास्ते संबंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को कहा कि यदि आपकी एक दिन भी तनख्वाह न मिले तो आपका हाल कैसा होगा। जब सब्जी मंडी में रास्ता ही नहीं होगा तो, उनकी आमदनी कैसे होगी और वो कैसे अपने बच्चों का पालन पोषण करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर रोज बच्चों को रोटी देनी पड़ती है, कुछ भी करें, सब्जी मंडी का रास्ता बनाया जाए। जनता दरबार में पुलिस संबंधी कईं मामले आए, जिनके निराकरण के लिए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे स्वयं इन मामलों को देखें, ताकि लोगों को समय पर और सही न्याय मिल सके। 


ये रहे मौजूद 
इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज, श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सैनी, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, शुगर फैड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, मेयर रेनू बाला गुप्ता,भाजपा नेता अशोक सुखीजा, हरियाणा सफाई आयोग के सदस्य आजाद सिंह, जिला भाजपा महामंत्री योगेन्द्र राणा, राजबीर शर्मा, जगदेव पाढ़ा, शमशेर नैन, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री आई डी स्वामी, पूर्व विधायक रमेश कश्यप सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed