कांग्रेस नेता की हत्या के बाद विपक्ष के निशाने पर सरकार, सीएम मनोहर लाल ने दिया ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की दिन-दहाड़े हत्या के मामले में कांग्रेस और जजपा ने प्रदेश सरकार को निशाने पर ले लिया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का जिम्मेदार प्रदेश सरकार को ही ठहराया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि भाजपा राज में हरियाणा गुंडाराज व संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। जहां आए दिन हत्याएं, दुष्कर्म, लूट, स्नैचिंग व अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही है, जिससे प्रदेशवासियों में खौफ का माहौल है।
स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अधिकृत आंकड़ों के हवाले से सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में मई 2018 से अप्रैल 2019 के बीच हत्या के 1087 दुष्कर्म के 1,681, अपहरण के 3,763, डकैती के 310, भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत 1,08,449 संज्ञेय केस दर्ज हुए।
उधर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने फरीदाबाद की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है और जंगलराज स्थापित है। उनके अनुसार जब तक आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती, तब तक हम चुप नहीं बैठेगें।
उन्होंने कहा कि विकास चौधरी की हत्या के विरोध में 28 जून को मुख्यमंत्री के फरीदाबाद प्रवास के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाएं जाएंगे और अगर 24 घंटे में इस वारदात को अंजाम देने वालों की गिरफतारी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगें।
प्रदेश में गुंडे, बदमाश, लुटेरे सुरक्षित लोग नहीं : निशान
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडे, बदमाश, लुटेरे तो सुरक्षित है, मगर आमजन नहीं। जजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में अपराधों में बढ़ोत्तरी होने से सरकार की जिम्मेदारी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है और जिसकी जवाबदेही सरकार की बनती है।
कांग्रेस नेता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मुझे इस घटना के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस जांच में जुटी है। वे इस मामले में पूरी जानकारी देंगे।
Haryana Chief Minister, Manohar Lal Khattar on Congress leader Vikas Chaudhary shot dead in Faridabad: I have received information about the incident. Police are conducting an investigation, they will give more information on it. pic.twitter.com/opwb7DZtvZ
— ANI (@ANI) June 27, 2019