फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal khattar will visit Charki Dadri after 384 days

सीएम खट्टर 384 दिन बाद करेंगे चरखी दादरी का दौरा, दर्जनभर प्रोजेक्टों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

Sat, 03 Nov 2018 01:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal khattar will visit Charki Dadri after 384 days
cm manohar lal khattar - फोटो : फाइल फोटो

सीएम मनोहर लाल 384 दिन बाद रविवार को चरखी दादरी पहुंचेंगे। इससे पहले पिछले वर्ष 14 और 15 अक्तूबर को सीएम जिला प्रवास पर आए थे। सीएम दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को डीसी अजय सिंह तोमर, एसपी हिमांशु गर्ग सहित विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने रैली स्थल और बलिदान स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधों का जायजा लिया। वहीं, जिला प्रशासन ने बलिदान स्टेडियम में हेलीपैड तैयार करवा दिया है, जहां सीएम का हेलीकॉप्टर लेंडिंग करेगा।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीसी और विधायक ने प्रबंधों में जरूरत अनुसार थोड़ा फेरबदल करने के आदेश भी दिए। वहीं, एसपी हिमांशु गर्ग ने स्पष्ट किया कि जहां से सीएम का काफिला गुजरेगा वहां ट्रैफिक रोका जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो अगर कोई रोड ब्लॉक करने का प्रयास करेगा तो प्रशासन बल प्रयोग करने से भी पीछे नहीं हटेगा। 
विज्ञापन


विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार सहित प्रमुख अधिकारियों के साथ दादरी अनाजमंडी रैली स्थल का दौरा किया। इस बार जिला के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री कई विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री नई अनाज मंडी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने बताया कि मुख्यमंत्री की चार तारीख को प्रस्तावित जनविश्वास रैली नवगठित दादरी जिला के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस रैली में मुख्यमंत्री दादरी और बाढ़डा क्षेत्र के लिए विकास परियोजनाओं की विशेष घोषणाएं कर सकते हैं। रैली में मुख्यमंत्री के समक्ष जिला का मांग-पत्र भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रैली में दादरी-बाढ़ड़ा से हजारों की तादाद में महिलाएं, पुरूष, युवा उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री दादरी में विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे।  

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, डीएसपी प्रदीप नैन, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, उप-जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट व प्रकाश फौगाट, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, पीके बागडी, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता फूलसिंह, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता रमेश कुमार, मार्केट कमेटी के सचिव बसंत कुमार, एसडीओ बिजली बोर्ड कुलदीप सिंह, गीता रानी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, रविंद्र गुप्ता, नरेश गर्ग, सोमबीर नांधा, राजीव सरपंच, पदम सिंह व सुरेश कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

सीएम करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
विधायक सुखविंद्र ने बताया कि सीएम राजकीय तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान गांव छपार, रावमावि बौंद कलां के भवन का उद्घाटन करेंगे। राजकीय महाविद्यालय मांढी हरियाणा, झज्जर-लोहारू रोड के नवनिर्माण, गांव कादमा में आईटीआई भवन और गांव सरुपगढ़ सांतौर के राउवि भवन का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए दादरी जनता कॉलेज स्टेडियम में हेलीपैड बनाया गया है। यहां भी सुरक्षा के कडे़ प्रबंध रहेंगे और स्टेडियम रोड पर मुख्यमंत्री के आने के समय अन्य वाहनों के लिए यातायात बंद रहेगा। इस दौरान बलिदान स्टेडियम से लेकर नई अनाज मंडी और शहर के सभी मुख्यमार्गों और चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। 
  
दो द्वारों से होगा रैली में प्रवेश 
अनाज मंडी में प्रवेश के लिए दो द्वार बनाए जाएंगे। इनमें एक विशिष्ट द्वार मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए और दूसरा द्वार रैली में आने वाले आमजन के लिए रहेगा। उन्होंने बताया कि चिड़िया मोड़ के पास वाले द्वार से मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि प्रवेश करेंगे। स्वास्थ्य विभाग और दमकल विभाग के अधिकारियों को मंडी में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात करने के निर्देश हैं। - अजय सिंह तोमर, डीसी

 
वाहन खड़ा करने के लिए बनवाई दो पार्किंग 
रैली में आने वाले आम लोगों के वाहनों के लिए दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन निर्धारित स्थानों पर रैली में आने वाले लोग अपने वाहन खडे़ कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चिड़िया की तरफ से आने वाले लोगों के लिए मंडी से पहले सड़क के पास पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसी प्रकार अन्य मार्गों से रैली में आने वाले लोगों के लिए चिड़िया मोड़ से थोड़ा आगे महेंद्रगढ़ रोड पर पोरटा होटल के पास वाले मैदान में पार्किंग की व्यवस्था होगी।  - हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed