फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm khattar launched 8 new projects at bahadurgarh

मुख्यमंत्री ने की 93 करोड़ की विकास योजनाएं समर्पित, 8 का लोकार्पण

Sun, 24 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
cm khattar launched 8 new projects at bahadurgarh
CM Khattar Launching Projects - फोटो : amar ujala
प्रदेश के सभी गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था और गंदे पानी की निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार एक बड़ी योजना तैयार करने जा रही है। इस योजना से मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी रविवार को बहादुरगढ़ में आयोजित जन विकास रैली में अपने संबोधन के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए भरपूर बजट देने को तैयार है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के उपरांत बहादुरगढ़ में मुख्यमंत्री की यह पहली हलकास्तरीय रैली थी। उमस भरी गर्मी के बावजूद खचाखच भरे पंडाल को भी मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणाओं के जरिए निराश नहीं किया। 
विज्ञापन

93 करोड़ की विकास योजनाएं समर्पित
मनोहर लाल ने बहादुरगढ़ को वीरों एवं शहीदों की धरती बताते हुए अपने संबोधन में ब्रिगेडियर होशियार सिंह सहित मातृभूमि पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने बहादुरगढ़ क्षेत्र के लोगों को सौगात देते हुए 93 करोड़ की विकास योजनाएं समर्पित करने के साथ शहर के उत्तरी बाईपास की मांग को पूरा करने के लिए साढ़े आठ किलोमीटर लंबी सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण के बजाय किसानों से मार्केट रेट पर जमीन लेने की बात कही। उन्होंने कहा जमीन उपलब्ध होते ही इस योजना को पूरा करा दिया जाएगा। वेस्ट जुआं ड्रेन के आसपास अतिक्रमण हटते ही इसके भी दोनों ओर सड़क बनवाने व इसकी हालत सुधारने की बात भी कही। उन्होंने बहादुरगढ़ में बाईपास के समीप 23 एकड़ में नया बस स्टैंड, सेक्टर 17ए-32 में ट्रांसपोर्ट नगर और ऑटो मार्केट, 15 करोड़ की लागत से नया सैनिक रेस्ट हाउस, नए लघु सचिवालय के समीप ऑफिसर कॉलोनी के लिए 70 मकानों के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये, किला मोहल्ले में सामुदायिक केंद्र, लाइनपार में पांच एकड़ में स्टेडियम, खैरपुर में कन्या विद्यालय को अपग्रेड करने, बहादुरगढ़ के नए स्टेडियम का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम करने, 10 गांवों में दो-दो एकड़ जमीन मिलने पर व्यायामशालाएं के साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विकास के लिए 10-10 करोड़ रुपये देने और डेयरियों को शहर से बाहर स्थापित कराने की विकासात्मक घोषणाएं कीं। बहादुरगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक नरेश कौशिक की ओर से रखी गईं अधिकांश मांगों को पूरा करने की बात कही। 
विज्ञापन

 

इन परियोजनाओं का लोकार्पण

cm khattar launched 8 new projects at bahadurgarh
cm khattar rally - फोटो : amar ujala
इन परियोजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल से ही आसौदा-खरखोदा मार्ग पर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज, गवर्नमेंट कॉलेज छारा, गवर्नमेंट कॉलेज जसौर खेड़ी के नवनिर्मित भवनों, उपमंडल (ना.) कांप्लेक्स के नए भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छारा, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नए भवन, पीएचसी कानोन्दा व नूना माजरा के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन और नई सब्जी मंडी में किसान शेड का शिलान्यास किया।

धनखड़ ने मनोहर को बताया तपस्वी
शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा भी जन विकास रैली में भागीदारी करने के लिए बहादुरगढ़ पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार गाय, गीता और गायत्री को समर्पित होकर काम कर रही हैं। गौ संवर्धन-गौ संरक्षण के चलते आज हरियाणा में भारतीय नस्लों की गाय पालने के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्यमंत्री को नाम और कर्म के मनोहर की संज्ञा देते हुए हरियाणा की ढाई करोड़ जनता के कल्याण को समर्पित तपस्वी बताया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार ने जय जवान-जय किसान के नारे सार्थक साबित किया है। पीएम मोदी ने वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा करते हुए सैनिकों का मान बढ़ाया, वहीं हरियाणा में किसानों के कल्याण के लिए शुरू अनेक योजनाओं से किसानों का मनोबल बढ़ा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के चलते आने वाले समय में हर गांव हर शहर सहित पूरा प्रदेश जोखिम मुक्त होगा।

कई नेता और अफसर रहे मौजूद
रैली के संयोजक एवं भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने मंच से मुख्यमंत्री के समक्ष इलाके की जरूरतों व विकास से जुड़ी नई योजनाओं को लेकर मांगपत्र पढ़ा। मांग पत्र में पीने के पानी, स्वच्छता व बहादुरगढ़ शहर की जरूरतों के साथ बहादुरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी मांगों पर फोकस रहा। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, दिनेश गोयल, महेश कुमार, राजपाल शर्मा व अशोक गुप्ता आदि नेता उपस्थित रहे। रोहतक मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश, आईजी संजय कुमार, डीसी अनीता यादव, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा, एडीसी नरहरि बांगड़ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed