{"_id":"aca3f9f13afb0f9b969f55bba4194a09","slug":"cm-khattar-and-his-ministers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों को पदभार ग्रहण करवाने खुद पहुंचे खट्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों को पदभार ग्रहण करवाने खुद पहुंचे खट्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को अपने मंत्रियों को स्वयं पदभार ग्रहण करवाया। सचिवालय में सबसे पहले खट्टर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के कार्यालय पहुंचे। फिर वे शर्मा के साथ पांचवें तल पर कैप्टन अभिमन्यु के कार्यालय गए और इसके बाद अन्य मंत्रियों को पदभार ग्रहण करवाया।
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करने के बाद सभी मंत्रियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागों की समीक्षा की। सचिवालय में पहला दिन होने के कारण मंत्रियों से मिलने वाले उनके हलके के लोगों की भी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
रामबिलास शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता गरीब बच्चों को स्कूलों में बेहतर शिक्षा देना है। शिक्षा के अधिकार कानून के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को बुलाया गया है। उनसे सभी जानकारियां लेने के बाद महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाना उनकी प्राथमिकता में है। सभी खेतों को पानी पहुंचाना, बारिश के पानी का संचयन और हार्टीकल्चर को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाएंगे। दिल्ली की मंडी करीब है।
फूल, फल और सब्जियों की खेती को बढ़ावा देंगे। वहीं, लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा पर 82 हजार करोड़ का जो बोझ है, उसे लेकर सरकार संसाधनों पर भी चर्चा करेगी। तीन नवंबर को सदन से पहले कैबिनेट की बैठक में तय होगा कि सरकार आगे क्या कदम उठाएगी।