फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Channi announce Bus travel free for college-university students

चंडीगढ़ : सीएम चन्नी का एलान- कॉलेज-विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बस यात्रा मुफ्त

Thu, 30 Dec 2021 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 01:36 AM IST
सार

सीएम चन्नी ने राज्य के परिवहन बेड़े में शामिल कीं 58 नई बसें। खरीदी जाने वाली 842 नई बसों में से पहुंची पहली खेप।

विज्ञापन
CM Channi announce Bus travel free for college-university students
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार 400 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी जाने वाली कुल 842 बसों में से 58 बसों को परिवहन बेड़े में शामिल करने के साथ ही प्रदेश के सरकारी व निजी कालेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा का एलान किया।

विज्ञापन


चन्नी ने अपने सरकारी निवास से उक्त नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही खुद भी बस चलाई। इन 58 बसों में से पीआरटीसी को 30 बसें और पनबस को 28 बसें दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य के लोगों खासकर महिलाओं और विद्यार्थियों को बधाई दी, जो अब नई बसों में मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकेंगे। आम लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 करोड़ रुपये की लागत से 105 बस टर्मिनलों का निर्माण और नवीनीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1406 नए बस परमिट जारी करने के अलावा राज्य में 425 नए बस रूट जोड़े जाएंगे। तीन माह में परिवहन विभाग के राजस्व में रोजाना 150 करोड़ की वृद्धि: वड़िंग इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ परिवहन मंत्री राजा वड़िंग भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री द्वारा तीन महीनों में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के परिवहन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई के परिणामस्वरूप विभाग के राजस्व में बहुत वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि किसी को भी यात्रियों के साथ नाइंसाफी नहीं करने दी जाएगी और उनकी सरकार द्वारा एक पारदर्शी, कुशल और प्रभावशाली परिवहन व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है। राजा वड़िंग ने कहा कि पिछले तीन महीने के दौरान विभाग की रोजाना की आमदनी में 1.50 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है और इस आंकड़े को जल्द ही रोजाना 2 करोड़ रुपये तक ले जाएंगे।

इन बस डिपुओं को मिलेंगी नई बसें
वीरवार को मुख्यमंत्री द्वारा नई बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद, पनबस की 28 बसों में से मुक्तसर साहिब डिपो को 13, रूपनगर डिपो को 12 और पठानकोट को 3 नई बसें मिलेंगी। इसी तरह पीआरटीसी की 30 बसों में से बठिंडा और पटियाला डिपुओं को 10-10 जबकि फरीदकोट और बरनाला को 5-5 बसें मिलेंगी।


पैनिक बटन, ट्रैकर सिस्टम भी लगा है नई बसों में
नई बसें बीएस-6 सिस्टम से लैस हैं और इनमें एससीआर तकनीक लगी है, जो प्रदूषण के उत्सर्जन को घटा देती है। परिवहन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार,बसों के ढांचे का निर्माण भी केंद्र सरकार द्वारा नोटीफाई एआईएस 052 बस कोड ऑफ प्रेक्टिस नियमों के अनुसार है, जो सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा नोटीफाई किए गए हैं। 52 सीटों वाली इन बसों में हर सीट पर पैनिक बटन की सुविधा के अलावा पनबस और पीआरटीसी ट्रैकर एप्लिकेशनों द्वारा बस की आवाजाही को ट्रैककरने का सिस्टम भी लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed