{"_id":"60e881b28ebc3e0a360925b5","slug":"cm-capt-amarinder-singh-seeks-more-covid-19-vaccine-doses-as-punjab-facing-vaccine-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अब वैक्सीन संकट: कोविशील्ड खत्म, कोवाक्सिन का सिर्फ एक दिन का स्टाक बचा, केंद्र से कैप्टन की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अब वैक्सीन संकट: कोविशील्ड खत्म, कोवाक्सिन का सिर्फ एक दिन का स्टाक बचा, केंद्र से कैप्टन की ये अपील
Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
सार
बिजली संकट से जूझ रहे पंजाब में वैक्सीन संकट खड़ा हो गया है। राज्य में कोविशील्ड की खुराकें खत्म हो चुकी हैं। वहीं कोवाक्सिन का स्टाक भी सिर्फ एक दिन का बचा है। इसकी वजह से राज्य में टीकाकरण अभियान प्रभावित हो सकता है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र से आपूर्ति बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोविशील्ड खत्म होने और कोवाक्सिन का स्टाक सिर्फ एक दिन का बचा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को फिर से केंद्र सरकार से वैक्सीन की सप्लाई बढ़ाने का आग्रह किया। अधिकारियों को पंजाब के वैक्सीन कोटे को बढ़ाने के लिए केंद्र से लगातार और जोरदार तरीके से संपर्क बनाए रखने की हिदायत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के धीरे-धीरे खुलने और इनसे जुड़े लोगों को कम से कम कोविड वैक्सीन की एक खुराक लगे होने के लिए आपूर्ति में विस्तार बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में पहले ही 83 लाख के करीब योग्य व्यक्तियों (कुल आबादी का 27 प्रतिशत के करीब) को वैक्सीन लगाई जा चुकी है और वैक्सीन के स्टाक का इस्तेमाल सुलझे तरीके से बिना गंवाए किया जा रहा है। कोविड समीक्षा मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उपयुक्त सप्लाई मिलने पर पंजाब एक दिन में छह लाख से अधिक खुराकों का इस्तेमाल करने में सक्षम है।
विज्ञापन
राज्य में 70 लाख लोगों को पहली और 13 लाख लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। मुख्य सचिव विनी महाजन ने मीटिंग के दौरान बताया कि वैक्सीन की और ज्यादा उपलब्धता के लिए प्रशासन केंद्र सरकार के साथ संपर्क में है।
विज्ञापन
कोविड के खिलाफ जंग में फंड की कमी नहीं होने देंगे: कैप्टन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि कोविड के खिलाफ राज्य सरकार की जंग में फंड को कभी रुकावट नहीं बनने देंगे और भविष्य में भी जरूरत के मुताबिक फंड जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीसरी लहर से निपटने के लिए दूसरी लहर की अपेक्षा 25 फीसदी अधिक मरीजों के हिसाब से तैयारी की है। मुख्यमंत्री ने विभागों को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन कम-से-कम 40000 टेस्ट के साथ किसी भी फैलाव की समय पर जानकारी हासिल करने के लिए स्मार्ट टेस्टिंग शुरू की जाए।