फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Capt Amarinder Singh demands cooperation of Israel for recycling of sewerage water

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीवरेज वाटर की रीसाइकिलिंग में मांगा इस्रायल से सहयोग

Thu, 25 Oct 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
CM Capt Amarinder Singh demands cooperation of Israel for recycling of sewerage water
इस्ररायल दौरे पर सीएम अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के पांच प्रमुख शहरों में सीवरेज के पानी को संशोधित कर पीने योग्य बनाने के लिए इस्रायल से सहयोग मांगा है। मुख्यमंत्री ने पंजाब में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और पानी के प्रबंधन के मुद्दे पर इस्रायल के ऊर्जा और जल स्रोत मंत्री डा. यूवल स्टैनिटज़ के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन


इस्रायल में कृषि उद्देश्यों के लिए सीवरेज का 95 प्रतिशत पानी सुधार कर उपयोग किए जाने के तथ्यों से मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि इसी तरह का प्रबंध वह पंजाब के शहरी इलाकों में करना चाहते हैं। कैप्टन ने पानी के मोर्चे पर पंजाब को पेश आ रही समस्याओं के बारे में इस्रायल के मंत्री को अवगत करवाया क्योंकि इन समस्याओं के नतीजे के तौर पर पंजाब में भूजल स्तर नीचे जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब अतिरिक्त बिजली वाला राज्य है और जल स्रोत पंजाब के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं । 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी चुनौती के कारण सरकार पानी जैसे बहुमूल्य स्रोत को बचाने के लिए किसानों को धान और गेहूं के चक्कर से बाहर निकालने की कोशिशें कर रही है। डा. स्टैनिटज़ ने बताया कि इस्रायल इस संबंध में उनकी हर मदद करके खुश होगा। मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों में सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए मंत्री को पंजाब का दौरा करने का न्योता दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

येरुशलम में बाबा फरीद के पवित्र स्थान पहुंचे कैप्टन

CM Capt Amarinder Singh demands cooperation of Israel for recycling of sewerage water
इस्ररायल दौरे पर सीएम अमरिंदर सिंह

बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह पुराने शहर येरुशलम के अलग-अलग हिस्सों में गए। उन्होंने इंडियन होसपाईस का भी दौरा किया। यह स्मारक 800 साल पुराना है। इसकी भारतीय मुसलमानों में बहुत मान्यता है। ये सूफी संत पंजाब के फरीदकोट से थे और विश्वास किया जाता है कि वह कुछ समय के लिए येरुशलम में ठहरे थे। मुख्यमंत्री के साथ इस्रायल में भारतीय राजदूत पवन कपूर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन, अतिरिक्त सचिव विश्वजीत खन्ना और डीआईजी इंटेलीजेंस दिनकर गुप्ता भी थे।

‘पंजाब में निवेश के मौके’ में कैप्टन ने दिखाई पंजाब की झलक
‘पंजाब में निवेश के मौके’ विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इसे आसान बनाया है। राज्य सरकार की तरफ से सस्ती बिजली देने के अलावा एकल खिड़की मंजूरी मुहैया करवाई जा रही है। राज्य में संचार और ट्रांसपोर्ट का बेहतर प्रबंध है। 

सेमिनार इस्रायल-एशियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से भारतीय दूतावास की तरफ से तल अवीव में आयोजित करवाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चार हवाई अड्डे होने के अलावा पंजाब मध्य पूर्व के लिए एक प्रमुख रास्ता है। मुख्यमंत्री ने कहा - जब आप पंजाब आओगे, हम आपका बांहें फैलाकर स्वागत करेंगे और आपके व्यापारिक उद्यमों में आपकी मदद करेंगे।’ 

इस सेमिनार में उपस्थित इस्रायल के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में सोलव सोलर एनर्जी के सीईओ ड्रोर ग्रीन, इजराइल-भारत चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन अनंत बर्नस्टीन-रीच, वीबाये के सीईओ एमिल गुबरमैन, बायोफीड के सीईओ निमरोद इजराइली, एएमएस टैक्नोलोजी के सीईओ गिल मीरोविच, मैनेजर आर्थिक मंत्रालय इस्रायल सरकार सागी इच्चर तक और नानदानजैन के डायरेक्टर अमनोन ओफेन शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed