फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann said Punjab will not give a single grain of rice and mustard to Centre next season

Punjab: अगले सीजन चावल व सरसों का एक दाना भी नहीं देंगे, आखिर भगवंत मान ने केंद्र को क्यों दी ये चेतावनी?

Thu, 13 Apr 2023 06:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Apr 2023 06:35 PM IST
सार

पंजाब में इस सीजन बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। यही वजह थी कि पंजाब सरकार ने केंद्र से गेहूं की खरीद मानदंड़ों में राहत की मांग की थी। केंद्र ने राहत तो दी लेकिन कुछ शर्तों को भी लागू कर दिया। इन्हें शर्तों का विरोध पंजाब के सीएम भगवंत मान कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann said Punjab will not give a single grain of rice and mustard to Centre next season
पीएम नरेंद्र मोदी और पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेमौसम बारिश से खराब गेहूं खरीद पर केंद्र सरकार द्वारा गुणवत्ता मानकों के आधार पर एमएसपी में कटौती करने पर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


गुरुवार को उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने कट लगाकर सही नहीं किया। किसानों को नुकसान तो नहीं होने देंगे लेकिन केंद्र सरकार भी समझ ले कि हमारा भी समय आएगा। अगले सीजन में चावल और सरसों का एक दाना भी नहीं देंगे और पंजाब से सारा अनाज सीधे राज्यों को बेचा जाएगा।
विज्ञापन


भगवंत मान गुरुवार को अबोहर में किसानों को मुआवजे के चेक बांटने के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ राज्यों से सीधी बात भी हो गई है और वह पंजाब से सीधे चावल और सरसों खरीदने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र को चेतावनी दी है कि अब अगली फसल पर केंद्र का फोन आया तो उन्हें कह देंगे कि पहले पिछले गेहूं पर लगाया कट ब्याज समेत वापस करो, वरना पंजाब से अनाज नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम मान ने कहा कि मुझे केंद्र सरकार को समझाना आता है। कभी 'दादे की तो कभी पोते की।' जब भी केंद्र से फोन आएगा तो उन्हें भी जवाब देना आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरी नहीं कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को हो अनाज दिया जाए। कोई भी राज्य किसी भी दूसरे राज्य को सीधे अनाज बेच सकता है। ऐसे में अब पंजाब दूसरे राज्यों को उनकी जरूरत के अनुसार सीधे अनाज देने को तैयार है।

यह है चेतावनी के पीछे की वजह 
पंजाब में इस सीजन बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। यही वजह थी कि पंजाब सरकार ने केंद्र से गेहूं की खरीद मानदंड़ों में राहत की मांग की थी। केंद्र ने राहत तो दी लेकिन कुछ शर्तों को भी लागू कर दिया। इन्हें शर्तों का विरोध पंजाब के सीएम भगवंत मान कर रहे हैं।

दरअसल, केंद्र ने सूखे व टूटे दानों पर 18 फीसदी तक छूट देते हुए कई शर्तें लगा दी हैं। छह फीसदी सूखे व टूटे दानों वाले गेहूं के दाम में कटौती नहीं की गई लेकिन छह से आठ फीसदी टूटे व सूखे दानों वाली फसल के दाम में 5.31 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की गई है। इसी तरह 8 से 10 फीसदी तक प्रति क्विंटल 10.62 रुपये जबकि 10-12 फीसदी तक प्रति क्विंटल 15.93 रुपये कटौती की शर्त लगा दी गई है।

12-14 फीसदी तक प्रति क्विंटल 21.25 रुपये, 14-16 फीसदी तक 26.58 रुपये और 16-18 फीसदी तक 31.87 रुपये कटौती की जाएगी। गेहूं के 10 फीसदी बदरंग दानों तक दाम में कोई कटौती नहीं की गई लेकिन 10-80 फीसदी बदरंग फसल पर प्रति क्विंटल 5.31 रुपये की कटौती होगी। अब पंजाब सरकार ने किसानों की इस कटौती की भरपाई करने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed