फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann announced roads of Punjab will be toll free Soon

भगवंत मान का बड़ा तोहफा: पंजाब में टोल मुक्त होंगी सड़कें, लुधियाना में किया एलान

Tue, 25 Oct 2022 07:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Oct 2022 07:58 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य की दौलत को बेरहमी से लूटा है। इससे प्रदेश को बहुत हानि हुई है। भगवान विश्वकर्मा की विचारधारा और शिक्षाओं के अनुसार पंजाब सरकार, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने पर जोर दे रही है। केंद्र में सत्ता संभालने वाले राज्यों के अधिकारों को निगलकर देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann announced roads of Punjab will be toll free Soon
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर बड़ा एलान किया है। मान ने कहा है कि पंजाब सरकार राज्य की सड़कों को टोल मुक्त करेगी। जल्द सतलुज नदी लाडोवाल और शंभु पर बने टोल को हटा दिया जाएगा। सतलुज के पास बने टोल प्लाजा से स्थानीय किसानों व लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ये बातें मान ने मिल्लरगंज नजदीक रामगढ़िया गर्ल्ज कॉलेज में आयोजित प्रदेश स्तरीय बाबा विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


मान ने कहा कि इस पर सरकार गंभीर है और इसका खाका तैयार किया जा रहा है। पहले साहनेवाल के पास टोल प्लाजा था लेकिन वहां से हटाकर लाडोवाल के करीब बना दिया गया है। नियमों के मुताबिक टोल प्लाजा जहां बना दिया जाए, उसे वहां से हटाया नहीं जा सकता। पूर्व की सरकारों की सांठगांठ की वजह से ये चलते रहे हैं। हमारी सरकार ने पहले लुधियाना-मालेरकोटला-संगरूर हाईवे पर टोल प्लाजा हटाया है। अब सतलुज व शंभु पर बने टोल प्लाजा हटा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


पिछली सरकारों ने राज्य को लूटा
सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य की दौलत को बेरहमी से लूटा है। इससे प्रदेश को बहुत हानि हुई है। भगवान विश्वकर्मा की विचारधारा और शिक्षाओं के अनुसार पंजाब सरकार, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने पर जोर दे रही है। केंद्र में सत्ता संभालने वाले राज्यों के अधिकारों को निगलकर देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ये लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है। अलग विचार और नजरिये वाला लोकतंत्र हमेशा सफल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र में विचारों को मिलनी चाहिए अहमियत
सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र में विरोधी और सत्ता पक्ष दोनों महत्वपूर्ण होते हैं। लोकतंत्र में हरेक के विचारों को अहमियत मिलनी चाहिए। अब समय आ गया है जब हमें देश के बुनियादी सामाजिक ताने-बाने को मजबूत कर अपने राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए। इसलिए हम सभी को हाथ मिलाना होगा। यह सुनिश्चित बनाना होगा कि देश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे ले जाया जाए। भगवंत मान ने इस नेक कार्य और देश के सर्वोच्च हितों के लिए लोगों से सहयोग की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed