फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Amarinder Singh had asked Sidhu to reconsider for pakistan visit

पाकिस्तान जाने को नवजोत सिद्धू पहले से थे तैयार, इस वजह से अमरिंदर सिंह ने नहीं रोका, बड़ा बयान

Wed, 28 Nov 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
CM Amarinder Singh had asked Sidhu to reconsider for pakistan visit
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF

 पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से करतारपुर कॉरिडोर के आधारशिला समारोह के लिए पाकिस्तान जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। हालांकि उन्होंने सिद्धू के अनुरोध को इसलिए स्वीकृति दे दी क्योंकि वे किसी की व्यक्तिगत यात्रा को रोकने के पक्ष में नहीं हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि जब उन्होंने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा तब सिद्धू मध्य प्रदेश में थे। सिद्धू ने उन्हें बताया कि वह पहले से ही खुद को जाने के लिए तैयार कर चुके हैं। यह उनकी व्यक्तिगत यात्रा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं किसी को भी निजी यात्रा पर कहीं भी जाने से नहीं रोकता। सिद्धू की यह आधिकारिक यात्रा नहीं है।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान की यात्रा पर नहीं जाने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि वे जो महसूस करते हैं, उसे कह देने में विश्वास रखते हैं। इस मुद्दे पर मेरी मजबूत भावनाएं हैं। मेरा सेना के साथ मजबूत बंधन है और मैं मेरे लोगों को मारने वालों के साथ खड़ा नहीं हो सकता। कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के खिलाफ खड़ी रही है और किसी को भी देश की शांति व लोगों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में हालात को बहुत अनिश्चित बताते हुए कैप्टन ने कहा कि कोई नहीं जानता कि वहां सरकार कौन चला रहा है या उस देश में क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इमरान खान सरकार चला रहे हैं तो उन्हें लगाम (पाक सेना और आतंकवादी समूहों पर) कसनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं कर सकते तो फिर उनके हाथों में कुछ भी नहीं है। कैप्टन ने आगे कहा, ‘मेरा संदेश बहुत स्पष्ट है कि पंजाब के साथ गड़बड़ मत करो।’

मैंने और मनमोहन ने उठाया था कॉरिडोर का मुद्दा : कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की 400वीं वर्षगांठ के मौके पर कॉरिडोर के मुद्दे को उन्होंने और डा. मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी नेता परवेज मुशर्रफ और परवेज इलाही के समक्ष उठाया था। वे पूरी तरह कॉरिडोर के पक्ष में थे क्योंकि वे पाकिस्तान के साथ व्यापार वृद्धि के साथ शांति चाहते थे। कैप्टन ने कहा कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हर पंजाबी इससे बहुत खुश है और इसका सवाल ही पैदा नहीं होता कि कॉरिडोर से आतंकवादियों को भारत में प्रवेश का मौका मिल सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कॉरिडोर की उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी।

नहीं लौट पाएगा आतंकवाद
पंजाब में आतंकवाद को किसी भी कीमत पर लौटने की अनुमति नहीं देने की बात पर कायम मुख्यमंत्री ने कहा कि समय बदल चुका है। उस समय पंजाब के पास 20,000 से भी कम पुलिस बल था। अब 81,000 पुलिस बल सुरक्षा करने में सक्षम हैं। फिर भी, अगर हालात हाथ से निकले, तब भारतीय सेना है। सेना देश के किसी भी खतरे से निपटने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed