फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clear way for recruitment through Haryana Kaushal Rozgar Nigam

Haryana: कौशल रोजगार निगम के जरिये कच्ची भर्तियों का रास्ता साफ, ऐसे समझिए अंकों का अधिमान

Fri, 01 Jul 2022 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jul 2022 12:42 AM IST
सार

गृह जिले में ही नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 10 अतिरिक्त अंक मिलेंगे। सीईटी परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को कच्ची नौकरी के लिए आवेदन करने पर 10 अंकों का अधिमान मिलेगा।

विज्ञापन
Clear way for recruitment through Haryana Kaushal Rozgar Nigam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिये हजारों कच्ची भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने डिप्लॉयमेंट ऑफ कांट्रैक्चुअल पर्संस पॉलिसी 2022 अधिसूचित कर दी है। यह एक अप्रैल 2022 से लागू मानी जाएगी। इसके तहत भर्ती कर्मचारी पक्का होने का दावा नहीं कर सकेंगे। उन्हें निगम के नियमानुसार मानदेय मिलेगा। 

विज्ञापन


नियुक्ति एक साल के लिए होगी और इसे कार्य संतुष्टि के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। नई नीति विचाराधीन होने के कारण अभी प्रदेश में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 व 2 के तहत कच्ची भर्तियां बंद थी। नई नीति में निगम के जरिये भर्तियों के लिए 150 अंक तय किए गए हैं। साथ ही जॉब रोल भी बना दिया है। जिन विभागों में कर्मचारियों की तैनाती होगी, उनसे वेतन जारी करने के एवज में रोजगार निगम एक प्रतिशत शुल्क कुल राशि पर वसूल करेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएपीयूवाई) में शामिल परिवार के अभ्यर्थी को 50 अंकों का अधिमान मिलेगा। पारिवारिक आय के अंक अलग से तय किए गए हैं। सामाजिक-आर्थिक आधार के पांच अंक विधवा अभ्यर्थियों, 15 या 42 साल की आयु पूरा होने से पहले पिता की मृत्यु होने पर प्रथम व द्वितीय बच्चे को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह जिले में ही नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 10 अतिरिक्त अंक मिलेंगे। सीईटी परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को कच्ची नौकरी के लिए आवेदन करने पर 10 अंकों का अधिमान मिलेगा। मान्यता प्राप्त आईटीआई व अन्य संस्थानों का एनसीवीटी, एससीवीटी दक्षता प्रमाण पत्र होने पर 20 अंकों का अधिमान दिया जाएगा। 

18 से 24 साल के अभ्यर्थी को आयु के पांच, 24 से 30 साल के अभ्यर्थी को 10, 30 से 36 साल के अभ्यर्थी को 15, 36 से 42 साल के अभ्यर्थी को 10 और 42 साल के अभ्यर्थी को शून्य अंक मिलेगा। पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये तक होने पर 40 अंक, 1 लाख 80 हजार एक रुपये से ढाई लाख रुपये तक  30 अंक, दो लाख पचास हजार एक रुपये से चार लाख रुपये तक 20 अंक और चार लाख एक रुपये से छह लाख तक 10 अंक का ही अधिमान मिलेगा। निगम के जरिये कुल एक लाख लोगों को रोजगार दिया जाना है, इसमें से पचास हजार पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।


अधिसूचना में स्पष्ट किए भर्ती नियम
मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से गुरुवार को नई नीति लागू के संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, डीसी, एसडीएम व यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को आदेश जारी कर दिए हैं। रोजगार निगम निजी क्षेत्र की एजेंसियों से भी भर्ती होने के इच्छुक लोगों की मांग कर सकता है। सरकार की मंजूरी के बाद निगम कुल आवेदनों में से हर साल 10 प्रतिशत पद अनुकंपा आधार पर भर सकता है। आरक्षण का लाभ भी आवेदकों को दिया जाएगा। नियुक्ति पाने वाले कर्मियों को टीए-डीए, जीवन बीमा और मेडिकल सुविधा मिलेगी। कर्मचारी साल में 10 मेडिकल लीव और 10 आकस्मिक अवकाश के पात्र होंगे। साप्ताहिक अवकाश अलग से मिलेगा।

ऐसे समझिए अंकों का अधिमान

  • कुल अंक : 150
  • अभ्यर्थी की वार्षिक आय के लिए अधिकतम अंक 40
  • आयु के अधिकतम अंक 15
  • दक्षता योग्यता अधिकतम अंक 20
  • सामाजिक आर्थिक आधार अधिकतम अंक 5
  • सीईटी लिखित परीक्षा स्कोर के अधिकतम अंक 10
  • आयु के अधिकतम अंक 10
  • मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में शामिल होने पर अधिकतम अंक 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed