फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash on Singer Sidhu Moose Wala Song

मानसाः गायक सिद्धू मूसे वाला के गाने पर विवाद, प्रदर्शन के बाद मांगी माफी, केस दर्ज करने की मांग

Sat, 21 Sep 2019 09:56 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 21 Sep 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Clash on Singer Sidhu Moose Wala Song
सिंगर सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल फोटो
पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला का एक गीत विवादों में आ गया है। इस गीत में माई भागो के संबंध में टिप्पणी की गई है, जिससे मानसा के नजदीकी गांव मूसा में तनाव बना हुआ है। शुक्रवार को विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने गायक के घर के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद सिद्धू मूसे वाला के पिता भोला सिंह और माता व गांव की सरपंच चरण कौर ने माफी मांग ली है।
विज्ञापन


गायक ने भी सोशल मीडिया में सिख संगत से माफी मांगी है। जानकारी के अनुसार मानसा के गांव मूस्सा निवासी पंजाबी गायक गायक सिद्धू मूसे वाला ने एक गीत में माई भागो के प्रति टिप्पणी की है। इन गीतों के बोलों को लेकर सिख जत्थेबंदियों में रोष फैल गया है। उन्होंने कहा कि माई भागो का सिख धर्म में गौरवमय व कुर्बानी भरा इतिहास है।
विज्ञापन


गायक सिद्धू ने उनकी तुलना करके सिख धर्म को ठेस पहुंचाई है जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अकाली दल अमृतसर के सुखचैन सिंह अतला और हरजिंदर सिंह ने थाना सदर मानसा में लिखित शिकायत करके गायक मूसा पर मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गाने की सीडी मंगवाई
थाना सदर मानसा के एसआई अमरजीत सिंह का कहना है कि उन्हें गायक सिद्धू मूसे वाला के खिलाफ एक लिखित शिकायत मिली है। उसके लिए पुलिस ने गीत की सीडी की कॉपी मंगवाई है। जांच के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed