{"_id":"5d85a66e8ebc3e93b774edc1","slug":"clash-on-singer-sidhu-moose-wala-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसाः गायक सिद्धू मूसे वाला के गाने पर विवाद, प्रदर्शन के बाद मांगी माफी, केस दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसाः गायक सिद्धू मूसे वाला के गाने पर विवाद, प्रदर्शन के बाद मांगी माफी, केस दर्ज करने की मांग
Sat, 21 Sep 2019 09:56 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 21 Sep 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
सिंगर सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला का एक गीत विवादों में आ गया है। इस गीत में माई भागो के संबंध में टिप्पणी की गई है, जिससे मानसा के नजदीकी गांव मूसा में तनाव बना हुआ है। शुक्रवार को विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने गायक के घर के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद सिद्धू मूसे वाला के पिता भोला सिंह और माता व गांव की सरपंच चरण कौर ने माफी मांग ली है।
गायक ने भी सोशल मीडिया में सिख संगत से माफी मांगी है। जानकारी के अनुसार मानसा के गांव मूस्सा निवासी पंजाबी गायक गायक सिद्धू मूसे वाला ने एक गीत में माई भागो के प्रति टिप्पणी की है। इन गीतों के बोलों को लेकर सिख जत्थेबंदियों में रोष फैल गया है। उन्होंने कहा कि माई भागो का सिख धर्म में गौरवमय व कुर्बानी भरा इतिहास है।
गायक सिद्धू ने उनकी तुलना करके सिख धर्म को ठेस पहुंचाई है जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अकाली दल अमृतसर के सुखचैन सिंह अतला और हरजिंदर सिंह ने थाना सदर मानसा में लिखित शिकायत करके गायक मूसा पर मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने गाने की सीडी मंगवाई
थाना सदर मानसा के एसआई अमरजीत सिंह का कहना है कि उन्हें गायक सिद्धू मूसे वाला के खिलाफ एक लिखित शिकायत मिली है। उसके लिए पुलिस ने गीत की सीडी की कॉपी मंगवाई है। जांच के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।