फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash in Punjab Congress: MLA Navjot Singh Sidhu can be given big Responsibility

पंजाब में फिर हलचल तेज: आप की तारीफ कर चुके सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान देने की तैयारी, कैप्टन की सलाह दरकिनार

Wed, 14 Jul 2021 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 01:46 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू के एक ट्वीट ने सियासत में हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाले सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफों के पुल बांधे। इसके बाद दिल्ली तक राजनीतिक हलचल बढ़ गई। कयासबाजियों का दौर शुरू हो गया। अपनी तारीफ से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी गदगद नजर आए। इन सबसे चिंता में आए कांग्रेस आलाकमान ने देर शाम बैठकें की। उम्मीद है आज कोई बड़ा फैसला हो सकता है। 

विज्ञापन
Clash in Punjab Congress: MLA Navjot Singh Sidhu can be given big Responsibility
नवजोत सिद्धू के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में लगभग डेढ़ माह से चल रही रार पर आज विराम लग सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आलाकमान ने  कैप्टन अमरिंदर सिंह की सलाह दरकिनार कर नवजोत सिंह सिद्धू के सिर प्रदेश पार्टी प्रधान का ताज सजाने की तैयारी कर ली है। हालांकि सीएम पद के दावेदार कैप्टन ही होंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की खूब तारीफ की थी। इसके बाद देर शाम पंजाब सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस सबके कांग्रेस के महासचिव और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि कहा कि अगले 3-4 दिनों में पंजाब कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आ सकती है। 
विज्ञापन


प्रियंका ने यूपी की बैठक रद्द की
गांधी के आवास पर हुई बैठक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मुख्य आलोचक नवजोत सिंह सिद्धू के बीच शांति समझौते के प्रयासों की पृष्ठभूमि में हुई। बताया जा रहा है कि सिद्धू को लेकर हुई बैठक को प्रियंका गांधी ने इतनी अहमियत दी कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रद्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू के भविष्य को लेकर हुई चर्चा
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात कांग्रेस में सिद्धू के भविष्य को लेकर की गई है। पार्टी इस बात का आकलन कर रही है कि कांग्रेस में उनका भविष्य कैसा होगा?  हालांकि मंगलवार को सिद्धू ने अपने एक ट्वीट से आम आदमी पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए थे। लिहाजा पार्टी हर तरह से यह आकलन कर रही है कि  पार्टी में रहने या नहीं रहने से कांग्रेस को किस तरह का सियासी नुकसान या फायदा हो सकता है।


किशोर लंबे समय से कर रहे सिद्धू को मनाने की कोशिश 
किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार हैं। वह पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सिंह के साथ शामिल हुए हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। किशोर लंबे समय से दोनों नेताओं में सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed