फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   claims on PGI Gurudwara Committee by two groups, stress

पीजीआई गुरुद्वारा कमेटी पर दो गुटों का दावा, तनाव

Tue, 23 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
claims on PGI Gurudwara Committee by two groups, stress

पीजीआई स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जे के लिए दो गुट दावा कर रहे हैं। इसके मद्देनजर सोमवार को गुरुद्वारे के आसपास पुलिस की टुकड़ी भी मौजूद रही। एक गुट जिससे पीजीआई के कर्मचारी जुड़े हैं, उनका आरोप है कि 2011 के बाद से प्रबंधक कमेटी के चुनाव नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


इससे गुरुद्वारे में और पीजीआई कैंपस में अव्यवस्था फैली है। बाहरी लोगों के दिशा-निर्देश पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संचालित हो रही है। अव्यवस्था के कारण पीजीआई कैंपस में रहने वाले लोगों का पार्क में घूमना बंद हो गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि  2011 तक स्थिति ठीक थी। मरीज आते थे और गुरुद्वारे में रुकते थे। पीजीआई कैंपस में किसी को परेशानी नहीं आती थी। जब से गुरुद्वारे में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बढ़ा है, तभी से परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई कैंपस की कमेटी में कौन-कौन
सोमवार को पीजीआई कैंपस में रहने वाले लोगों ने सर्वसम्मति से नई कमेटी गठित कर दी। इसमें प्रेसिडेंट हरदेव सिंह, वाइस प्रेसिडेंट अवतार सिंह, जनरल सेक्रेटरी बलजीत सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरमेल सिंह, कैशियर राजकुमार सिंह, ज्वाइंट कैशियर जीता सिंह, ऑडिटर जसविंदर सिंह को नियुक्त किया गया है।

चुनाव के बाद नवनियुक्त कमेटी ने कहा कि कब्जे के लिए वह एडवाइजर और पीजीआई प्रशासन से मिलेंगे। इसकी जानकारी वह कोर्ट को भी देंगे। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात का भी आरोप लगाया है। पीजीआई रेजिडेंशियल कांप्लेक्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रेसिडेंट सुभाष चंद्र ने कहा कि नई कमेटी से गुरुद्वारे और कैंपस में सुधार आएगा।

मिस मैनेजमेंट की बात नहीं
दूसरे गुट से जुड़े सुखदेव सिंह मान ने कहा कि तीन दिन पहले गुरुद्वारे में एक नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें बताया गया था कि चुनाव होने हैं। वोट कहां डालने हैं, किसी को पता नहीं। सबकी नजर गुल्लक पर है। मिस मैनेजमेंट की कोई बात ही नहीं है। रोजाना सैकड़ों मरीजों को लंगर खिलाया जा रहा है।


बाबा लाभ सिंह बाहरी नहीं हैं, बल्कि उनकी वजह से गुरुद्वारा विकसित हो रहा है। पुलिस का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि गुरुद्वारे में चुनाव होने हैं, इसलिए शांति बनाए रखने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed