{"_id":"68128a4f888e73b3e7078cb3","slug":"civil-and-ai-department-declared-overall-winner-in-pec-chandigarh-news-c-16-pkl1043-697616-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पेक में सिविल व एआई विभाग ओवरऑल विजेता घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पेक में सिविल व एआई विभाग ओवरऑल विजेता घोषित
Thu, 01 May 2025 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेक में इंटर डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. डीआर प्रजापति और एडीएसए (स्पोर्ट्स) डॉ. संदीप हरित ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बैडमिंटन (लड़के) में सीएसई विभाग पहले स्थान पर रहा जबकि लड़कियों में इलेक्ट्रिकल व बी.डिजाइन विभाग ने बाजी मारी। बास्केटबॉल (लड़के) में एमएमईडी, प्रोडक्शन व डीएस संयुक्त टीम विजेता रही। वहीं लड़कियों में सिविल व एआई की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट में इलेक्ट्रिकल व बी.डिजाइन, फुटबॉल में सिविल व एआई, कबड्डी में मैकेनिकल व एयरो और वॉलीबाल में ईसीई व वीएलएसआई की टीमों ने पहला स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में राघव, सबरीना, अभय, नूर प्रीत कौर बजवा, समीर, हर्षित, मोहित और सुजल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। ओवरऑल चैंपियनशिप सिविल व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग ने अपने नाम की जबकि मैकेनिकल व एयरोस्पेस विभाग उपविजेता रहा।
विज्ञापन