फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   citco will prepare new team to sort out loss condition

घाटे से उबरने के लिए सिटको उठाएगी ये कदम

Tue, 01 Sep 2015 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Sep 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
citco will prepare new team to sort out loss condition

प्रशासन के लिए सफेद हाथी बने रहे चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलेपमेंट कार्पोरेशन (सिटको) के होटलों को घाटे से उबारने के लिए नया प्लान तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर के प्राइवेट होटल को टक्कर देने के लिए सिटको ने प्रमोशनल सेल बनाने का फैसला लिया है। प्राइवेट प्रमोशनल सेल के माध्यम से सिटको के सेक्टर-9 स्थित माउंट व्यू, सेक्टर-17 स्थित शिवालिक व्यू, सेक्टर-24 स्थित पार्क व्यू और कलाग्राम स्थित बैठक जैसे रेस्टोरेंट में लोगों को लुभाने के लिए विशेष मार्केटिंग स्टेटजी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को सिटको बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में होटल की आमदनी में आ रही कमी को लेकर काफी विस्तार से चर्चा की गई। सिटको चेयरमैन और गृहसचिव अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। बैठक में सिटको डायरेक्टर कविता सिंह समेत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सिटको का नया प्रमोशनल सेल अधिकारियों को सिटको होटल में टूरिस्ट को लुभाने और उन्हें बेहतर पैकेज के बारे में भी जानकारी देगा। शहर के प्राइवेट होटल की मार्केटिंग स्टेटजी को भी स्टडी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बोर्ड बैठक में कर्मचारियों का 2012-13 का बकाया बोनस दिए जाने पर भी जल्द फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed