फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   citco extends time to visit on sukhna lake on friday and saturday

खुशखबरीः अब हर शुक्रवार-शनिवार को आधी रात तक करें सुखना की सैर, सिटको ने बढ़ाया समय

Mon, 08 Jul 2019 02:11 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 08 Jul 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
citco extends time to visit on sukhna lake on friday and saturday
सुखना लेक - फोटो : फाइल फोटो
सुखना लेक की खूबसूरती और लाइव म्यूजिक के धमाल के साथ देर रात तक लेक की सैर करने को मिल जाए तो हर कोई इन खूबसूरत पलों का लुत्फ उठाना चाहेगा। जी हां, अब इस सपने को सिटको सच करने जा रहा है। अगर आप पांच दिनों तक लगातार काम करने के बाद यह तय नहीं कर पा रहे कि आखिरकार घूमने कहां जाएं तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन


देर शाम काम खत्म करने के बाद अब आप शुक्रवार और शनिवार को प्रसिद्ध सुखना लेक पर लहरों के बीच देर रात इंज्वाय कर सकते हैं। वह भी लाइव म्यूजिक के साथ। इसके लिए सिटको शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन रात 12 बजे तक लेक को खोलने का फैसला किया है। पर्यटकों के साथ आम लोगों को लुभाने के लिए सिटको अपना मेन्यू भी रिवाइज कर रहा है।
विज्ञापन


अगले शुक्रवार से देर रात 12 बजे तक आप सुखना लेक में सैर कर सकेंगे। अभी 11 बजे तक का समय रखा गया था। लेक मैनेजर राजपाल ने इसकी पुष्टि की है।

हर दिन आते हैं पांच हजार पर्यटक

सुखना लेक पर हर कोई देर रात तक इंज्वाय करना चाहता है। बताते हैं कि शहरवासियों के अलावा प्रतिदिन यहां करीब 5 हजार पर्यटक सैर करने आते हैं। लेक की खूबसूरती का आनंद उठाते हैं। इसके अलावा सिटी के भी लोग हजारों की संख्या में शाम को घूमने के लिए आते हैं।

लाइव म्यूजिक के साथ देर रात तक करिए इंज्वाय
वहीं सिटको मैनेजमेंट ने फैसला लिया है शुक्रवार और शनिवार को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए लाइव म्यूजिक की भी व्यवस्था की गई है। अभी लेक पर यह लाइव म्यूजिक की सुविधा केवल दो दिनों के लिए ही है, अगर रिस्पांस अच्छा रहा तो इसे बढ़ाकर चार से पांच दिन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed