फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CID has started reporting to home minister Anil Vij

संशय खत्मः वाया गृह मंत्री अनिल विज सीएम तक पहुंचेगी सीआईडी की खुफिया रिपोर्ट

Sat, 23 Nov 2019 01:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
CID has started reporting to home minister Anil Vij
सीएम मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज।

हरियाणा में सीआईडी ने गृह मंत्री अनिल विज को रिपोर्ट देनी शुरू कर दी है। प्रदेश की खुफिया रिपोर्ट की जानकारी गृह मंत्री के पास पहुंच रही है। मंत्री के माध्यम से यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक जानी शुरू हो गई है। विज के गृह मंत्री बनने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि सीआईडी की रिपोर्टिंग किस तरह से विज के पास पहुंचेगी। चूंकि सीआईडी का हरियाणा सरकार में अहम रोल होता है। इसलिए भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

विज्ञापन


उधर गृह मंत्री बनने के एक सप्ताह के अंदर ही विज ने उनके पास आने वाले शिकायतों के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिया है। चूंकि स्वास्थ्य विभाग में भी विज के पास फील्ड से सीधे शिकायतें आती थीं। ऐसे में अब गृह मंत्री बनने के बाद भी जनता सीधे विज के पास पहुंच रही है। पुलिस और थानों संबंधी शिकायतों के लिए जनता सीधे अनिल विज के अंबाला आवास पर पहुंच रही है। 
विज्ञापन


सरकार ने गृह मंत्री का प्रभार तो विज को दे दिया है। अब यह देखना होगा कि होम सेक्रेट्री के तौर पर किसकी डयूटी लगेगी। वर्तमान में नवराज संधू हरियाणा की गृह सचिव हैं, लेकिन वे सेवानिवृत्ति की लाइन में हैं। ऐसे में विजय वर्धन, संजीव कौशल और पीके दास की वरिष्ठता है। पीके दास जाट आरक्षण के दौरान गृह सचिव रह चुके हैं। अब सरकार इनमें से किसको गृह सचिव लगाएगी। यह देखने का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों में तैनात इंस्पेक्टर इधर से उधर किए

इंस्पेक्टर जगबीर सिंह को पंचकूला से यमुनानगर, विकास को पंचकूला, सुरेंद्र कुमार को यमुनानगर से करनाल, करनाल में तैनात सुरेंद्र कुमार को रोहतक, जसविंदर सिंह को इंस्पेक्टर लगाया है। 

रोशनलाल को चंडीगढ़ का अतिरिक्त चार्ज, भिवानी में तैनात आजाद सिंह को झज्जर का अतिरिक्त प्रभार, प्रदीप कुमार को नारनौल से दादरी, विश्वजीत को नूंह से नारनौल, मान सिंह को हिसार से नूंह, जुगल किशोर को फतेहाबाद से हिसार और उमेद सिंह को हिसार से फतेहाबाद लगाया है।

एडीजीपी ला एंड आर्डर के पास पहुंचेगी शिकायतें
गृह मंत्री के पास आने वाली सभी शिकायतें अब एडीजीपी ला एंड आर्डर नवदीप सिंह विर्क के पास पहुंचेगी। विज के निवास और कार्यालय में आने वाली शिकायतों को रजिस्टर कर विर्क के पास भेजा जाएगा। आने वाले 15 दिनों में सभी शिकायतों का रिव्यू होगा जिसके आधार पर शिकायतों का निस्तारण तय होगा।

सीएम फ्लाइंग की तर्ज पर बन सकती है स्क्वायड
गृह मंत्रालय में सीएम फ्लाइंग की तर्ज पर एक फ्लाइंग स्क्वायड बनाने पर विचार चल रहा है। इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन यह विचार किया जा रहा है कि एक आईपीएस अधिकारी की तैनाती में कुछ डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जाएं। जो गृह मंत्री के पास आने वाले शिकायतों पर छापेमारी कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed