{"_id":"cd062267266d7ee68ba81902835e9c3f","slug":"christmas-celebration-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Dec 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के मौके पर ट्राइसिटी चर्चस एसोसिएशन ने सेक्टर 25 में एक शोभायात्रा का आयोजन किया।
विज्ञापन
शोभायात्रा सेक्टर-18 चर्च से सेक्टर 19-20, 21, 22, 23, 24, 25 के रैली ग्राउंड में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि सांसद पवन बंसल ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम शांति का संदेश देता है।
हमें यीशु मसीह से क्षमा की कला सीखनी चाहिए। किसी को उसके बुरे कर्मों के लिए क्षमा करना, सही मायने में क्रिसमस मनाना है।
सांता क्लॉज और क्रिसमस पर समूह गान शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। रैली में यीशु मसीह के जीवन पर आधारित विभिन्न झांकियां देखने को मिलीं।
एसोसिएशन के कार्यकारी उपप्रधान अनूप सन्नी गिल ने बताया कि रैली में सैकड़ों श्रद्धालु इस रैली का हिस्सा बने। रैली के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन