फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chilling is going on to hike in chandigarh, read the weather report and be ready

बढ़ने वाली है ठिठुरन, ये वेदर रिपोर्ट देखिए और तैयारी में जुट जाइए

Sun, 27 Nov 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Nov 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
chilling is going on to hike in chandigarh, read the weather report and be ready
चाय के साथ ठंड का लुत्फ उठाती हुई लड़कियां
सर्दी का मौसम तो कब से शुरू हो गया, लेकिन अब ठिठुरन के बढ़ने का वक्त आ गया है। ये वेदर रिपोर्ट देखिए और तैयारी में जुट जाइए। चंडीगढ़ में दिन व रात के तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा हो गया है। मौसम पूरे सप्ताह ठंड के बजाए गर्म रहा है। तापमान बढ़ने की वजह बादल बताए गए हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में पिछले तीन से चार दिन से बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन


वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हवाओं की दिशा बदली हुई थी। रविवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस जा रहा है। इससे फिर से हवाएं बदलेंगी और पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं आएंगी और तापमान में नरमी आ सकती है। प्राइवेट मौसम एजेंसी की ओर से भी बताया गया है कि पूरे उत्तर भारत में तापमान बढ़ा हुआ है। जल्दी ही इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एजेंसी के मुताबिक सोमवार से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जा रहा है, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। शुक्रवार रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिनों में तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी हो सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed