{"_id":"82f93339ddb75e87af1ff49068c094e8","slug":"children-theatre-festival-in-sector17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाजा में बच्चों की ट्रेन देख सबने बजाई तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाजा में बच्चों की ट्रेन देख सबने बजाई तालियां
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की ट्रेन चली, मम्मी की ट्रेन चली, पापा की ट्रेन चली... मेरी ट्रेन कहां है, पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
विज्ञापन
मौका था चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल का। सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-32 के बच्चों ने ‘मेरी ट्रेन कहां है’ नाटक का मंचन किया।
इसका निर्देशन विनोद कुमार ने किया। विनोद कुमार ने बताया कि आज कल लोग बच्चों को अपनी सोच के अनुसार परिवर्तित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बच्चों की सोच को आगे बढ़ाने के बारे में बहुत कम लोग सोचते हैं।
इसी जगह दो और स्कूलों के बच्चों ने नाटक का मंचन किया। सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कू ल, सेक्टर-8 के बच्चों ने ‘पॉली राजा’ का मंचन किया। इसका निर्देशन चक्रे श कुमार ने किया।
विज्ञापन
सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करसान, रामदरबार के बच्चों ने 2 नाटकों का मंचन किया। ‘झूठ बोले काला कौआ काटे’ और ‘पर्यावरण’ का। इसका निर्देशन चेयनीस गिल ने किया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने डिपार्टमेंट ऑफ एजूकेशन और डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल ने मिलकर सेक्टर-17 के प्लाजा में चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया। यह आयोजन 24 जनवरी तक जारी रहेगा।