फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child who fell into drain in Kapurthala is yet to be found

नाले में गिरा डेढ़ साल का अभिलाष: पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मगर कुछ सुराग नहीं मिला, सेना व NDRF डटी

Wed, 10 Aug 2022 02:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Aug 2022 02:17 PM IST
सार

मंगलवार रात लगभग 10 बजे बठिंडा से आई एनडीआरएफ की 29 सदस्यों की टीम ने मोर्चा संभाला और नाले पर बने सीमेंट के फर्श को तोड़कर नाले को खंगाला। पूरी रात चले ऑपरेशन के दौरान लगभग 150 फुट नाले को खंगाला गया फिर भी अभी तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Child who fell into drain in Kapurthala is yet to be found
बच्चे को खोजती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में अमृतसर रोड पर मंगलवार को गंदे नाले में गिरे डेढ़ वर्षीय अभिलाष का 21 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी पता नहीं चल सका है। सारी रात सेना और एनडीआरएफ की 29 सदस्यों की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।  

विज्ञापन


एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है कि सारी रात एनडीआरएफ की टीम ने नाले के ऊपर बने सीमेंट के फर्श को तोड़कर तलाश करती रही। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चे का पता नहीं चलता तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार दोपहर अमृतसर रोड पर एक बच्चा अभिलाष नाले में गिर गया था। इसके बाद बच्चे की मां मनीषा को जब पता लगा तो वह भी बच्चे को बचाने के लिए नाले में कूद गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने मां को तुरंत निकाल लिया लेकिन बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मंगलवार दोपहर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लगभग 10 घंटे बाद भी जब कोई परिणाम नहीं निकला तो जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान सेना और एनडीआरएफ को सौंप दी। 


मंगलवार रात लगभग 10 बजे बठिंडा से आई एनडीआरएफ की 29 सदस्यों की टीम ने मोर्चा संभाला और नाले पर बने सीमेंट के फर्श को तोड़कर नाले को खंगाला। पूरी रात चले ऑपरेशन के दौरान लगभग 150 फुट नाले को खंगाला गया फिर भी अभी तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed