{"_id":"5dec2fc48ebc3e1c1d1abd84","slug":"chief-minister-will-inaugurate-shrimad-bhagwat-geeta-gate-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री खट्टर आज करेंगे श्रीमद्भागवत गीता द्वार का उद्घाटन, शोभा यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री खट्टर आज करेंगे श्रीमद्भागवत गीता द्वार का उद्घाटन, शोभा यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
Sun, 08 Dec 2019 04:34 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 08 Dec 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में रविवार को श्रीमद्भागवत गीता द्वार का उद्घाटन करेंगे। करीब 20 फुट ऊंचे इस भव्य द्वार पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस द्वार पर अनुमानित 95 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री श्रीमद्भागवत गीता द्वार का उद्घाटन करने के बाद इसी स्थान से गीता जयंती महोत्सव के तहत निकाली जाने वाली नगर शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस शोभायात्रा में जियो गीता और रामलीला कमेटी के अलावा विभिन्न विद्यालयों व सामाजिक संगठनों की ओर से गीता के 18 अध्यायों पर आधारित सुंदर झांकियां शामिल रहेंगी।
विज्ञापन