सीएम मनोहर लाल ने बीच में बंद किया भाषण, कारण जानेंगे तो आप भी कहेंगे वाह, पेश की मिसाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गुमड़ में सीएम की सभा के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस को देखकर सीएम ने मानवता का परिचय देते हुए भाषण बीच में बंद कर दिया और एंबुलेंस को निकलवाया। उसके बाद सीएम ने फिर से अपना भाषण शुरू किया। उनकी इस भावना को लोगों ने भी सराहा। शुक्रवार को सीएम की जिले में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही थी।
शाम को 6 बजकर 26 मिनट पर सीएम गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गांव गुमड़ में पहुंचे थे। सड़क पर सीएम को सुनने के लिए भीड़ लग गई। जिससे जाम की स्थिति बन गई। सीएम ने लोगों को संबोधित करना शुरू कर दिया। सीएम को बोलते हुए दो मिनट ही हुए थे कि इसी बीच सीएम के काफिले में एंबुलेंस फंस गईं।
इसे भी पढ़ें- ‘कमेटी’ के बहाने हुड्डा ने फिर हाईकमान को दिखाए तेवर, गठन के साथ ही दिए कई संदेश
उसका सायरन सुनाई दिया तो सीएम ने अपना भाषण रोक दिया तथा पुलिस को तत्काल रास्ता खाली करवाकर एंबुलेंस को पास करवाने के आदेश दिए। सीएम की मानवता की सोच की सभी ने प्रशंसा की। एंबुलेंस को निकाले जाने के बाद ही सीएम ने फिर से लोगों को संबोधित करना शुरू किया।
2019 तक खूब किया विकास, 2024 तक सेवा को जनता से चाहिए आशीर्वाद : सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 2019 तक उनकी सरकार ने खूब विकास किया। लेकिन वह 2024 तक सेवा करना चाहते हैं और उसके लिए उनको जनता का आशीर्वाद चाहिए। जनता को दोबारा से चुनने का मौका मिलने वाला है और जनता उनको दोबारा से विधानसभा चुनाव में जीत दिलाते हैं तो प्रदेश में दोबारा से विकास की लहर दौड़ती दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें- Exclusive: भूपेंद्र हुड्डा भाजपा में शामिल होंगे या नहीं, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने कही बड़ी बात
सीएम ने यह भी साफ कर दिया कि भाजपा उन नेताओं को टिकट देगी जो जनता के बीच में रहते हैं और सरकार के माध्यम से विकास कार्य कराते हैं। सीएम मनोहर लाल शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम मनोहर लाल की 'जन आशीर्वाद यात्रा' ने शुक्रवार को जिले में प्रवेश किया, जिसका सबसे पहले स्वागत बरोदा हलके के चिड़ाना गांव में किया गया।
चिड़ाना की सीमा में आते ही लोगों ने ढोल की थाप पर नाचने के साथ ही पुष्प वर्षा करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया। चिड़ाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के सामने एक सभा का आयोजन किया गया। जहां रामफल चिड़ाना व ओमप्रकाश शर्मा ने सीएम को गदा भेंट कर स्वागत किया। सीएम मनोहर लाल यात्रा के दौरान कभी रथ में अंदर बैठे तो कभी लोगों को देखकर ऊपर चढ़कर संबोधित करते रहे।
सीएम मनोहर लाल ने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। अब 2019 से 2024 तक के लिए वह जनसेवा के उद्देश्य से जनता से आशीर्वाद लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकाल में उन्होंने जनता की खूब सेवा की है। हर क्षेत्र का समान रूप से विकास कराया है। जनता को एक पारदर्शी सरकार दी है, जिसने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है। अब दोबारा जनता आशीर्वाद देगी तो पहले से भी अच्छी सरकार चलाकर दिखाएंगे।
टिकट की चाहत में नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत
गोहाना, बरोदा, गन्नौर व सोनीपत हलके में शुक्रवार को पहुंची सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में टिकट की चाहत रखने वाले नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इनमें से केवल सोनीपत हलका ऐसा था, जहां मंत्री कविता जैन का ही उम्मीदवार होना तय है। जबकि अन्य हलकों में कई-कई नेता टिकट की लाइन में लगे हुए है और वह हर कार्यक्रम में सीएम के सामने खुद को बेहतर साबित करने में लगे हुए है।
इस कारण ही 'जन आशीर्वाद यात्रा' में सभी नेताओं ने ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का काम करके दिखाया। लेकिन किसी जगह पर सीएम ने समय दिया तो वह किसी जगह पर रुके भी नहीं। लेकिन सीएम मनोहर लाल ने यह कहकर सभी को परेशानी में डाल दिया कि जनता के बीच रहने के साथ ही सरकार के माध्यम से विकास कार्य कराने वालों को टिकट दिया जाएगा।