फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda Constituted A 33 Member Committee

‘कमेटी’ के बहाने हुड्डा ने फिर हाईकमान को दिखाए तेवर, गठन के साथ ही दिए कई संदेश

Fri, 23 Aug 2019 11:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Aug 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda Constituted A 33 Member Committee
Bhupinder Singh Hooda & Deepender Singh Hooda - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में बगावती ‘इशारों’ के साथ आगे बढ़ रहे पूर्व सीएम और कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर ‘कमेटी’ के बहाने हाईकमान को अपने तेवर दिखाए है।

विज्ञापन


18 अगस्त को रोहतक में आयोजित महापरिवर्तन रैली में पूर्व सीएम ने जिस कमेटी की घोषणा की थी, उसे शुक्रवार को पूर्व सीएम ने घोषित कर दिया है। यह वह कमेटी है जिसकी राय के बाद हुड्डा को अपनी भावी राजनीतिक दिशा और दशा तय करनी है।
विज्ञापन


इस 36 सदस्यीय कमेटी में हुड्डा ने दस विधायकों समेत पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व संसदीय सचिवों समेत अन्य नेताओं को शामिल कर एक बार फिर हाईकमान को दिखाने का प्रयास किया है कि प्रदेश के बड़े कांग्रेसी नेताओं का समर्थन आज भी उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- पंजाब और चंडीगढ़ जाना हुआ महंगा, हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया, जानें कितनी हुई वृद्धि


इतना ही नहीं इन 36 सदस्यीय कमेटी के गठन में हुड्डा ने पूरी तरह जातीय समीकरणों को भी साधते हुए यह बताने का प्रयास किया है कि एक जाति विशेष ही नहीं, बल्कि हर वर्ग और हर क्षेत्र के कांग्रेस नेता उनके साथ है। 

इसके जरिए हुड्डा ने खुद को एक बार फिर से प्रदेश कांग्रेस की कमान संभलाने के लिए पूरी तरह सक्षम बताने का प्रयास भी किया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अनुसार इस 36 सदस्यीय कमेटी के सदस्य महारैली में लिए गए संकल्प के मुताबिक प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी ताकत से तुरंत काम पर जुटेंगे ताकि हरियाणा में लोगों की ऐसी अपनी सरकार बने, जो सभी वर्गों के हित में काम करे और प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखे।

इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वीडियो से हंसाने वाली 'मिसेज संधू' गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

पूर्व मंत्री चट्ठा होंगे चेयरमैन, विधायक उदयभान होंगे संयोजक
इस 33 सदस्यीय कमेटी के चेयरमैन पूर्व मंत्री हर मोहिंदर सिंह चट्ठा होंगे और संयोजक विधायक उदय भान होंगे। जबकि अन्य सदस्यों में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, विधायक व पूर्व स्पीकर डॉ. रघुवीर सिंह कादयान, विधायक व पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक करण सिंह दलाल, विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, विधायक आनंद सिंह दांगी, विधायक जगबीर मालिक, विधायक गीता भुक्कल, विधायक जयवीर वाल्मीकि, विधायक शकुंतला खटक, विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक राव धर्मपाल सिंह, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व सांसद शादी लाल बत्रा, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व सीपीएस दिल्लू राम बाजीगर, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व सांसद रंजीत सिंह, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला, पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर, पूर्व सीपीएस शारदा राठौड़, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, पूर्व सीपीएस अनिल ठक्कर, डॉ. के वी सिंह, वीरेंद्र मराठा, अनिल शोरेवाला, पूर्व विधायक प्रलहाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक देवराज दीवान और पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed