फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Manohar Lal says that Punjabi is no caste

पंजाबी-पंजाबी कहते रहेंगे तो हरियाणा से नहीं जुड़ पाएंगे, सबको होना होगा एक : मुख्यमंत्री

Mon, 02 Jul 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 02 Jul 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal says that Punjabi is no caste
manohar lal khattar

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि पंजाबी कोई जाति नहीं है, यह तो संस्कृति का नाम है। पहले पंजाब का हिस्सा होने के कारण पंजाबी कहलाते रहे। पंजाबी तो कंबोज, राजपूत, जट-सिख भी हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी-पंजाबी कहते रहेंगे तो हरियाणा से नहीं जुड़ पाएंगे। संस्कृति के हिसाब से हम पंजाबी हो सकते हैं, लेकिन भौगोलिक रूप से हम हरियाणवी हैं। इसलिए सबको एक होकर रहना है। सबको साथ लेकर चलना है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में पंचनद स्मारक ट्रस्ट के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव ने की, जबकि थानेसर के विधायक सुभाष सुधा और हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। 
विज्ञापन


जाति का सबसे कम प्रयोग हो 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां जाति की जरूरत है, वहां जाति को भी रखना चाहिए। जातियों का पहले अधिक महत्व था, अब नहीं। आज सब मिल-जुलकर रहना चाहते हैं। जाति शब्द का सबसे कम प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं नहीं, हम की भावना से काम करें। हम सब इकट्ठे होकर काम करें। जहां रहते हैं, वहां सबको साथ लेकर चलें। हृदय को बड़ा करना होगा। अपने शहीदों व महापुरुषों को याद रखना है, क्योंकि अपने इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 

सीएम के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डालने की जगह काबिल बनें 

Chief Minister Manohar Lal says that Punjabi is no caste
manohar lal khattar - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री समारोह में उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों से भी खासे परेशान दिखाई दिए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने फोटो खिंचवाने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर डालकर मशहूर होने की जगह खुद को काबिल बनाएं। ऐसे बार-बार फोटो करवाना उचित नहीं लगता है। 

मुख्यमंत्री ने पंचनद स्मारक ट्रस्ट को अपनी एक महीने का वेतन दान दिया। उन्होंने कहा कि यह भी एक ट्रस्ट है और जिस सरकार के वे मुख्यमंत्री हैं, वह भी एक ट्रस्ट ही है। एक ट्रस्ट से दूसरे ट्रस्ट में पैसा नहीं दिया जा सकता है। इसलिए वह सरकार की तरफ से कोई राशि देने की जगह अपनी तरफ से एक महीने का वेतन देते हैं। इससे पहले वह अपनी एक एकड़ जमीन भी ट्रस्ट को दान कर चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed