फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief commisionar post advantage

जानिए, चीफ कमिश्नर पद के क्या होंगे फायदे?

Mon, 04 Aug 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Aug 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
chief commisionar post advantage

चीफ कमिश्नर पद बहाल होने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि शहरवासी अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर प्रतिदिन उनसे मिल सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं इस समय प्रशासक से मिलने के लिए गवर्नर हाउस में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई दिन पहले समय लेना पड़ता है। यहां तक कि प्रशासन के अधिकारी भी प्रतिदिन प्रशासक से नहीं मिल पाते हैं।

- जो कोई प्रस्ताव मंजूरी के लिए चीफ कमिश्नर के पास जाएगा उस पर दो से तीन दिन में फैसला लिया जा सकता है। चीफ कमिश्नर के पास तुरंत निर्णय लेने का अधिकार होता है।  
विज्ञापन

वहीं इस समय यह हाल है कि प्रस्ताव सलाहकार की मंजूरी के बाद प्रशासक के पास गवर्नर हाउस जाता है। उसकी मंजूरी में 5 से 6 माह लग जाते हैं। जबकि कई मामले तो ऐसे है जिन पर कई कई साल निर्णय नहीं हो पाता है। उदाहरण के लिए नगर निगम ने दो साल पहले बागवानी बायलॉज पास करके प्रशासन को मंजूरी के लिए भेजे थे। इन पर आज तक प्रशासक की मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी जिंदल का कहना है कि अंतिम चीफ कमिश्नर कृष्ण बनर्जी थे। उन्होंने बताया कि चीफ कमिश्नर जब तक रहे, तब तक अधिकारियों की जवाबदेही भी ज्यादा रही है।
- चीफ कमिश्नर समय-समय पर समस्याएं दूर करने के लिए लोगों की राय लेता है।

ये काम अटके पड़े हैं प्रशासक की मंजूरी न मिलने के कारण
- व्यापारी बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन की मांग पिछले पांच साल से कर रहे हैं। इसके साथ ही वायलेशन का जुर्माना कम करने का निर्णय प्रशासक की ओर से कई साल बाद भी नहीं लिया गया है। वायलेशन के यह नोटिस 500 रुपये स्क्वायर फुट के हिसाब से आ रहे हैं।

- हाउसिंग बोर्ड के निवासी मालिकाना हक की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने मकान रेगुलर करने की मांग कई बार प्रशासक से कर रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड सर्वे के बाद अपनी रिपोर्ट प्रशासक को भेज चुका है जिस पर निर्णय नहीं लिया जा सका है।
- नौकरी में आयु सीमा बढ़ाने की मांग शहर केे युवा संगठन कर रहे हैं जिस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है
- रेजिडेंट्स हर सेक्टर में बच्चो के लिए प्ले ग्राउंड की मांग कर रहे हैं। इस पर भी कई वर्षों से प्रशासन निर्णय नहीं ले पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed