{"_id":"5b3255d94f1c1bac6e8b9eb3","slug":"chief-accused-of-mla-attacking-are-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' विधायक संदोआ पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' विधायक संदोआ पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
अमरजीत सिंह संदोआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर माइनिंग मामले में हमला करने के दोनों मुख्य आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। तीन आरोपियों को पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों आरोपी मंगलवार शाम को एसएसपी दफ्तर सरेंडर करने पहुंचे।
एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि अजविंदर सिंह और बचित्तर सिंह ने उनके दफ्तर में सरेंडर किया है। दोनों को नूरपुरबेदी थाने में भेज दिया गया जहां पर उनकी गिरफ्तारी डाली गई है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब ने रिपोर्ट दी है कि जहां पर विधायक संदोआ का झगड़ा हुआ, उस जगह पर कोई भी अवैध माइनिंग नहीं हो रही है। इस झगडे़ में असलाह का प्रयोग हुआ है या नहीं, इसकी जांच भी की जा रही है।
21 जून को आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ गांव बेइहारा की खड्ड में गए थे। वहां पर अजविंदर सिंह, बचित्तर सिंह समेत कुछ लोगों के साथ उनका झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में अजविंदर सिंह ने विधायक की पगड़ी भी उतार दी थी।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पांच समेत कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इनमें जसविंदर सिंह गोल्डी, अमरजीत सिंह और मनजीत सिंह को पुलिस ने पहले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। दविंदर सिंह और अमृतपाल सिंह को पुलिस ने 25 जून को पकड़ लिया गया था।