फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charanjit Singh Channi asked Central Govt to immediately enhance State coal supply over power crisis 

पंजाब में गहराया बिजली संकट : सीएम चन्नी ने केंद्र सरकार से कोयले की आपूर्ति तुरंत बढ़ाने को कहा

Sat, 09 Oct 2021 08:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 08:56 PM IST
सार

बिजली के इस गंभीर संकट के बीच पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने शनिवार को कोयले की कमी का हवाला देते हुए उपभोक्ताओं को बिजली की बचत करने की अपील की है।

विज्ञापन
Charanjit Singh Channi asked Central Govt to immediately enhance State coal supply over power crisis 
पावर सेक्टर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कोल इंडिया लिमिटेड की अलग-अलग सहायक कंपनियों द्वारा पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड से समझौतों के मुताबिक कोयले की सप्लाई न करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कोयले के भंडार घटने के कारण राज्य के थर्मल प्लांट बंद हो सकते हैं, क्योंकि अगले कुछ दिनों में मौजूद भंडार भी खत्म होने की संभावना है।

विज्ञापन


राज्य की बिजली की स्थिति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयले की उचित सप्लाई न मिलने के कारण सभी थर्मल प्लांट पूरी क्षमता के साथ बिजली उत्पादन करने के योग्य नहीं रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जहां भी धान की फसल पकने तक सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत है, वहां सप्लाई को सुनिश्चित बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहरों और गांवों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे कृषि क्षेत्र के लिए उचित बिजली सप्लाई सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ ग्रिड अनुशासन को कायम रखा जा सके। इससे पहले चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ए.वेनू प्रसाद ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि देशभर में थर्मल प्लांट कोयले की कमी और कोयले की सप्लाई के संकट से गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में प्राइवेट बिजली निर्माता (आईपीपी) के पास कोयले का स्टॉक दो दिन से भी कम बचा है, जिनमें नाभा पावर प्लांट (1.9 दिन), तलवंडी साबो प्लांट (1.3 दिन), जीवीके (0.6 दिन) और यह लगातार कम हो रहा है। कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा जरूरत के मुताबिक कोयले की सप्लाई नहीं की गई। पीएसपीसीएल के प्लांट, जिनमें गुरु गोविंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट रोपड़ और गुरु हरगोविंद थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत शामिल हैं। इसके पास सिर्फ दो दिन का स्टॉक है और रोज कम हो रहा है। इन सभी प्लांटों के पास इंडिया की सहायक कंपनियों द्वारा फ्यूल सप्लाई समझौतों के अंतर्गत कोयले की सप्लाई दी जाती है, लेकिन इस समय पर सप्लाई जरूरी स्तर से भी बहुत कम है।


पंजाब में ब्लैक आउट की स्थिति पैदा नहीं होने देगी सरकार: रणदीप सिंह
मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि देश में कोयले के संकट के बावजूद पंजाब सरकार राज्य में ब्लैक आउट जैसी स्थिति पैदा नहीं होने देगी। नाभा में रणदीप सिंह ने कहा कि चन्नी सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं, जिसके तहत पंजाब के थर्मल प्लांटों के लिए कोयले की खेप की स्पेशल रेलगाड़ी जल्द पहुंच जाएगी। साथ ही कहा कि पंजाब में डीएपी खाद की भी कोई किल्लत नहीं आएगी और 1.97 लाख मीट्रिक टन डीएपी खाद पहुंच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed