फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Char Dham Yatra Train Schedule Announced

चारधाम यात्रा पर जाना है तो जल्द करें, मौका है

Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra Train Schedule Announced

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से अब धाम स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ये ट्रेन 27 अक्टूबर को चंडीगढ़ से रवाना होगी और 13 नवंबर को वापस लौटेगी।

विज्ञापन


इस 17 दिन की यात्रा में श्रद्घालुओं को अयोध्या, वाराणसी, पुरी, तिरुपति, कांचीपुरम, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, औरंगाबाद, द्वारका और उज्जैन के प्रसिद्घ धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये ट्रेन चंडीगढ़ के अलावा अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और लखनऊ भी रुकेगी। इन जगहों से भी यात्री बुकिंग करवा सकेंगे। 

16,380 रुपये किराया

Char Dham Yatra Train Schedule Announced

आईआरसीटीसी ने इस यात्रा के लिए 16,380 रुपये किराया तय किया है। इसी में यात्रियों के आने-जाने के किराये के साथ-साथ ठहरने, खाने-पीने और घूमने-फिरने का भी खर्च शामिल होगा। किराये में सर्विस टैक्स शामिल होगा।

इसके अलावा आईआरसीटीसी की ओर से भारत दर्शन के लिए भी 4 ट्रेनें चलाई जा रही हैं जोकि अक्टूबर और दिसंबर माह में चलेंगी।

आईआरसीटीसी के जनरल मैनेजर गुलशन का कहना है कि इससे पहले जो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, उन्हें यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिला। इसको देखते हुए अब दोबारा नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

10 को दार्जिलिंग जाएगा स्पेशल कोच

Char Dham Yatra Train Schedule Announced

आईआरसीटीसी की ओर से दार्जिलिंग और गंगटोक के लिए भी चंडीगढ़ से विशेष पैकेज दिया जा रहा है। यहां के लिए 10 सितंबर को चंडीगढ़ से स्पेशल कोच भेजा जाएगा जोकि डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के साथ जोड़ा जाएगा।

पैकेज में यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने और घूमने की व्यवस्था होगी। यात्रियों को होटल में ठहराया जाएगा। होटल में सिंगल ऑक्यूपेंसी पर 17880, डबल ऑक्यूपेंसी पर 14240 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 13510 रुपये प्रति व्यक्ति किराया होगा। यात्रा के लिए 60 फीसदी बुकिंग हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed