फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaos during the blackout mock drill, DC Komal Mittal fumed over lights going off prematurely

Chandigarh News: ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में अव्यवस्था, समय से पहले बुझी लाइटों पर भड़की डीसी कोमल मित्तल

Sat, 25 Apr 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Chaos during the blackout mock drill, DC Komal Mittal fumed over lights going off prematurely
मोहाली। जिले में आयोजित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान उस समय अव्यवस्था की स्थिति बन गई जब निर्धारित समय से पहले ही डीसी ऑफिस के आसपास की स्ट्रीट लाइट और दफ्तर की बिजली बंद कर दी गई। इस लापरवाही पर उपायुक्त कोमल मित्तल ने मौके पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। यह मॉक ड्रिल आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के तहत आयोजित की गई थी, लेकिन शुरुआत में समन्वय की कमी साफ नजर आई।
विज्ञापन

तय समय से पहले ही अंधेरा करने से प्रशासनिक टीमों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी ड्रिल में समय और प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। इसके बाद दोबारा निर्धारित समय के अनुसार मॉक ड्रिल शुरू की गई। इस दौरान पुलिस बल, सिविल डिफेंस वार्डन और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने ब्लैकआउट की स्थिति में सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और आम लोगों को जागरूक करने से जुड़े अभ्यास किए। ड्रिल के सीमित दायरे को लेकर भी सवाल उठे, क्योंकि यह केवल डीसी ऑफिस के आसपास ही केंद्रित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed