फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandikotla damage reports will submit very soon

जल्द बताएंगे, चंडीकोटला में कितना हुआ नुकसान

Wed, 04 Dec 2013 01:19 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 04 Dec 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chandikotla damage reports will submit very soon
चंडीकोटला में हुए नुकसान का आकलन के लिए गठित कमेटी जल्द ही इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। इसके लिए नगर निगम, बीएंडआर सहित अन्य विभागों के अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन


अगले सप्ताह तक यह रिपोर्ट प्रशासन को सौंपे जाने की उम्मीद है। चंडीकोटला वासियों की मांग है कि उन्हें राहत देने की बजाय उनके रहने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पिछले करीब डेढ़ वर्षों के दौरान चंडीकोटला में मकानों में दरार आने के बाद नगर निगम ने 56 मकानों को खतरनाक घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वहां के लोगों के लिए रहने की समस्या बनी हुई है। कुछ महीने पहले प्रशासन की ओर से अस्थायी टेंट बनवाए गए थे, लेकिन चोरों ने टेंट ही चुरा लिया।

नतीजतन अब लोगों के पास टेंट में भी रहने लायक इंतजाम नहीं है। सर्दियों की शुरुआत होने के कारण लोगों के सामने समस्या यह हो गई है कि घर के अंदर उन्हें मकान के टूटकर गिरने का खतरा सता रहा है तो सर्दियों में रहना ही मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed