फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigrarh Administrator Shivraj Patil Meeting on UT Draft Plan

भाजपा नेताओं की प्रशासक से तीखी बहस, वॉकआउट

Thu, 19 Jun 2014 02:36 PM IST
मयंक मिश्र/अमर उजाला, चंडीगढ़
मयंक मिश्र/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jun 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
Chandigrarh Administrator Shivraj Patil Meeting on UT Draft Plan

चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां प्रशासक शिवराज पाटिल की अध्यक्षता में यूटी के मास्टर प्लान को लेकर सलाहकार समिति की बैठक चल रही है।

विज्ञापन


प्रशासक पाटिल से तीखी बहस के बाद भाजपा के तीन सदस्यों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया। इनमें भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और जिला परिषद के चेयरमैन भजन सिंह माड़ू शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर हुई बहस

बैठक के शुरू में सत्यपाल जैन ने प्रशासक से कहा कि वे एक प्वाइंट उठाना चाहते हैं कि इस मीटिंग में शहर के जनप्रतिनिधि को क्यों नहीं बुलाया गया और बैठक को लेकर इतनी अधिक सुरक्षा व्यवस्था करने की क्या जरूरत थीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रशासक पाटिल ने जवाब दिया कि जनप्रतिनिधि सांसद केवल संसद में हैं, यहां तो केवल समिति की एक मेंबर हैं। समिति में 44 मेंबर हैं, वे एक-एक मैंबर से अलग-अलग नहीं पूछ सकता।


मौजूदा जनप्रतिनिधि तो केवल सांसद हैं, पूर्व सांसद तो केंद्र में रेलमंत्री थे, मैने तब भी कभी उनसे अलग नहीं पूछा। यूटी का मास्टरप्लान ऑलरेडी काफी लेट हो चुका है, इसे और लेट नहीं किया जा सकता।

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने सत्यपाल जैन के सवाल को दोहराया। प्रशासक से तीखी बहस चल ही चली थी कि प्रशासक के सलाहाकार केके शर्मा ने सत्यपाल जैन को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन जैन नहीं माने। अंततः भाजपा के तीनों सदस्य पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और जिला परिषद के चेयरमैन भजन सिंह माड़ू बैठक से वॉकआउट कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed